Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

गाजियाबाद में दिनदहाड़े बदमाश ने महिला को हथियार के बल पर लूटा, कॉलोनी में दहशत

top-news

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) की एक सोसायटी से खौफनाक वीडियो सामने आया है। लोनी कोतवाली क्षेत्र की गोकुल धाम सोसायटी में बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियार के बाद पर घर के बाहर बैठी महिला से चेन लूट ली। वारदात का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है।
पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बदमाश के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की तलाश में जुटी है।
गजियाबार में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद भी अपराधी पूरी तरह से बेकाबू हैं। हथियार के बल पर लोनी कोतवाली की गोकुलधाम कालोनी में महिला से हुई लूट का देखिए लाइव वीडियो @ghaziabadpolice @Uppolice @myogiadityanath @dgpup @JagranNews pic.twitter.com/06Zq5mX2fW
घर के बाहर बैठी थी पीड़िता
गोकुल धाम कालोनी में गीता परिवार के साथ रहती हैं। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे वह घर के बाहर बैठी थीं। बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। एक बदमाश बाइक से उतरा। बदमाश ने हथियार दिखा कर महिला को आतंकित कर दिया। उसने महिला से गले में पड़ी चेन देने को कहा। मना करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
डर के मारे महिला ने चेन उतार कर दे दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। लूट की यह वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बदमाश के फरार होने के बाद पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय चौधरी ने बताया कि वारदात को सीसीटीवी फुटेज से बदमाश को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द वारदात से पर्दाफाश किया जाएगा।