Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Bankson Homeopathic Medical College: विश्व पर्यावरण दिवस पर बैंक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

top-news

Bankson Homeopathic Medical College: भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशों के तहत, बैंक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, ग्रेटर नोएडा में 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरियाली को प्रोत्साहन देना था।

Bankson Homeopathic Medical College: कार्यक्रम मे इन लोगों ने की शिरकत 

Bankson Homeopathic Medical College
Bankson Homeopathic Medical College

इस अभियान का आयोजन कॉलेज के मुख्य प्रबंध निदेशक माननीय डॉ. एस.पी.एस. बक्शी और प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सी. पी. शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक प्रो. डॉ. सुशांत (सेवानिवृत्त), प्रो. डॉ. रश्मि चौधरी, डॉ. विशाल सिंह, प्रो. डॉ. अक्षय माथुर, प्रो. डॉ. शाम्भवी, प्रो. डॉ. अदिति, डॉ. यश मिश्रा, डॉ. रितु, डॉ. विजया, डॉ. अजय भाटी, डॉ. शैलजा, डॉ. शिखा, डॉ. रुबी, डॉ. तुबा, और डॉ. ऋषि श्रीवास्तव समेत अन्य सभी शिक्षक एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल हुए।

जागरूकता के लिए किए गए ये पहल 

इस अवसर पर Bankson Homeopathic Medical College के कम्युनिटी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. निमेश कुमार ने सभी को पर्यावरण के महत्व के बारे में जागरूक किया और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण को बचाने का एक प्रभावी तरीका है, बल्कि यह मानव जीवन को स्वस्थ रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। बैंक्सन कॉलेज का यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण देने की दिशा में एक प्रेरणास्पद कदम है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video