Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

साकेत कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी आफताब की पेशी, मामले में आ सकता है नया मोड़

top-news

नई दिल्ली। श्रद्धा आफताब मामले को सामने आए करीब महीना हो गया है और इस मामले में लगातार हो रहे नए खुलासों पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई है। इस मामले में शुक्रवार को आरोपित आफताब अमीन पूनावाला की साकेत कोर्ट में पेशी होनी है। यह पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जाएगी। आफताब फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है, वहीं से आफताब की पेशी का बंदोबस किया जाएगा। यह जानकारी जेल अधिकारी द्वारा दी गई है।
केस में आ सकता है नया मोड़
केस के जांचकर्ता के अनुसार श्रद्धा मर्डर केस में नया मोड़ आ सकता है। जांचकर्ता ने बताया कि आफताब काफी चालाक है, वह केस को लेकर आने वाले समय में नया खुलासा कर सकता है। बता दें कि आफताब का नार्को टेस्ट और पालीग्राफ टेस्ट हो चुका है।
इस कारण आफताब की सुरक्षा का रखा जा रहा ख्याल
10 दिनों पहले ही आरोपित आफताब को ले जा रही वैन पर हमला हो गया था। इस हमले के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई थी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस केस की गुत्थी सुलझाने के लिए आरोपित आफताब की सुरक्षा का ख्याल रखना जरूरी है। बीते दिनों वैन पर हुए हमले के बाद पुलिस आफताब को सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है।
सिर्फ आफताब ही सुलझा सकता है केस की गुत्थी
आफताब अमीन पूनावाला ही इस केस का मुख्य आरोपित है। इस केस को लेकर पुलिस के हाथों कोई ठोस सबूत नहीं लगे हैं। इस कारण पुलिस की सारी कार्रवाई आफताब द्वारा दिए गए बयानों के ईर्द गिर्द ही घूम रही हैं। पुलिस ने आफताब के फ्लैट के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की भी कोशिश की है, लेकिन 6 महीने पहले अंजाम दी गई इस वारदात को लेकर पुराने फुटेज किसी के पास सहेज कर नहीं रखे गए है। यही वजह है कि पुलिस को यह मामला सुलझाने में वक्त लग रहा है।