Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

अनारक्षित हुई गाजियाबाद महापौर की सीट, दावेदारी को लेकर भी होगी कड़ी टक्कर

top-news

गाजियाबाद। नगर निकाय के चुनाव की तैयारी को लेकर सोमवार शाम को नगर निकायों के अध्यक्ष की सीट पर आरक्षण की घोषणा शासन ने कर दी है। गाजियाबाद में महापौर की सीट अनारक्षित हुई है, ऐसे में न केवल इस सीट पर जीत हासिल करने बल्कि टिकट के लिए भी दावेदारों में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
गाजियाबाद नगर निगम के महापौर की सीट पर अब तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) का ही कब्जा रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी राजनीतिक दल पूरी तैयार कर रहे हैं। भाजपा के सामने इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखने की चुनौती होगी तो दूसरी पार्टियों को लगातार मिल रही हार के शर्मनाक रिकार्ड को तोड़ना चुनौतीपूर्ण होगा।
इस तरह है आरक्षण
नगर पालिका परिषद मोदीनगर के अध्यक्ष की सीट अनुसूचित जाति, नगर पालिका परिषद मुरादनगर के अध्यक्ष की सीट अनारक्षित, नगर पालिका परिषद लोनी के अध्यक्ष की सीट पिछड़ा वर्ग, नगर पालिका परिषद खोड़ा मकनपुर के अध्यक्ष की सीट पिछड़ा वर्ग, नगर पंचायत डासना के अध्यक्ष की सीट अनारक्षित, नगर पंचायत पतला के अध्यक्ष की सीट पिछड़ा वर्ग, नगर पंचायत निवाड़ी के अध्यक्ष की सीट पिछड़ा वर्ग महिला, नगर पंचायत फरीदनगर के अध्यक्ष की सीट महिला के लिए आरक्षित की गई है।