Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

ग्रेटर नोएडा में पीएनजी की सप्लाई हुई थी बाधित, लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना

top-news

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में बृहस्पतिवार देर शाम को इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की घरेलू गैस आपूर्ति (पीएनजी) अचानक ठप हो गई थी। जिसके बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कई सोसाइटीओं में लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी एक व दो के विभिन्न एवेन्यू के साथ-साथ आसपास की लगभग 2 दर्जन से अधिक सोसायटीओं में घरेलू गैस की आपूर्ति बाधित रही।
लोगों का आरोप है कि गैस आपूर्ति बाधित होने की कोई सूचना भी नहीं दी गई थी। हालांकि घरेलू गैस आपूर्ति ठप होने के पीछे तकनीकी कारण बताया जा रहा है सोसाइटी के लोग लगातार उपभोक्ता कंपनी के कस्टमर केयर से संपर्क साध रहे हैं। सोसायटी के लोगों ने बताया कि कस्टमर केयर की ओर से जानकारी दी गई थी कि पूरे ग्रेटर नोएडा शहर में आपूर्ति प्रभावित हुई थी।
मुख्य लाइन में हुआ था लीकेज
कंपनी ने 1 घंटे में आपूर्ति सामान्य किए जाने का दावा किया है, लेकिन कई घंटो बाद सेवाएं बहाल हुई। आईजीएल से मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कस्बे के पास सीएनजी गैस की आपूर्ति करने वाली मुख्य लाइन में लीकेज हो गया था। जिसे आईजीएल की टीम दुरुस्त करने में जुटी थी।
करीब 8 बजे घरेलू गैस की आपूर्ति हुई बंद
पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी के अमित अमनप्रीत सिंह ने बताया कि रात करीब 8:00 बजे घरेलू गैस की आपूर्ति ठप हो गई थी। जिस समय आपूर्ति ठप हुई घर में परिवार के सदस्य खाना बना रहे थे। कई अन्य सोसायटी ओं में भी आपूर्ति ठप होने की वजह से खाना नहीं बन पाया। इसके बाद सोसाइटी के लोग बाहर से खाना आर्डर कर रहे थे।