Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

नोएडा प्राधिकरण बनाएगा स्काईवॉक, एक्वा से ब्लू लाइन स्टेशन पहुंचना होगा आसान।

top-news

नोएडा। कपिल कुमार

नोएडा मेट्रो लगातार यात्रियों को सुखद यात्रा करवाने के लिए काम कर रही है। ब्लू लाइन से एक्वा लाइन मेट्रो को पकड़ने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब ब्लू लाइन और एक्वा लाइन दोनों मेट्रो लाइन के बीच नोएडा अथॉरिटी एयर कंडीशनर स्काईवॉक बनाने जा रही है। अधिकारियों की हुई बैठक में स्काईवॉक बनाने को लेकर मुहर लगा दी गई है। स्काईवॉक बनाने में करीब 25 करोड़ रुपये की लागत आएगी। हर दिन करीब 50 हजार यात्री एक्वा लाइन में सफर कर रहे हैं।

अब नोएडा में यात्रियों को स्टेशन बदलने के लिए ई-रिक्शा या पैदल का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। दो मेट्रो स्टेशनों के बीच स्काईवॉक बनने के बाद आसानी से लोग अपने स्टेशन तक पहुंच सकेंगे। यह स्काईवॉक अब तक नोएडा में बने सभी एफओबी की तुलना में अत्याधुनिक सुविधाओं वाला होगा। इस पर एयरपोर्ट की तरह स्वचलित रैंप भी लगाया जाएगा। साथ ही सेक्टर-52 और एक्वा लाइन के सेक्टर-51 मेट्रो में आने-जाने में कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। नोएडा अथॉरिटी ने प्रॉजेक्ट की डीपीआर नए सिरे से तैयार करवाकर यह टेंडर जारी कर दिया है। इसको बनने में लगभग 5 महीने का वक्त लगेगा।