Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Corona Case: Delhi में कोरोना का खतरा फिर बढ़ा! 5 माह के बच्चे और 87 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, 105 नए केस मिले

top-news

Corona Case: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का खतरा गहराता नजर आ रहा है। बीते 24 घंटों में कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई है, जिनमें एक 5 माह का नवजात और एक 87 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में पिछले दिन 105 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। इसके बाद राजधानी में अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 562 हो गई है। अब तक दिल्ली में कोरोना से सात लोगों की जान जा चुकी है। बताया गया है कि मृत बुजुर्ग को पहले से ही किडनी और दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियां थीं।

Corona Case: बढ़ते केस को देखते हुए केन्द्र सरकार ने दिए ये निर्देश

Corona
Corona

 

कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, आइसोलेशन बेड और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही पांच जून को देशभर के अस्पतालों में मॉक ड्रिल कराने का फैसला भी लिया गया है ताकि व्यवस्थाओं की तैयारियों की जांच हो सके। केंद्र ने राज्यों को निगरानी और टेस्टिंग बढ़ाने की सलाह दी है ताकि समय रहते संक्रमण पर काबू पाया जा सके।

पीछले 24 घंटे में 500 से ज्यादा नए केस आए सामने

देश में फिलहाल कुल सक्रिय Corona Case मरीजों की संख्या 4,302 है। बीते 24 घंटों में 864 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि अधिकतर मरीजों में हल्के लक्षण हैं और वे घर पर ही इलाज करवा रहे हैं। इस साल अब तक कोरोना से देशभर में कुल 44 मौतें हो चुकी हैं, जिनमें अधिकांश मरीज पहले से अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video