Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Haridwar Land Scam: दो IAS, एक PCS समेत सात अफसर सस्पेंड, मुख्यमंत्री ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

top-news

Haridwar Land Scam: हरिद्वार जमीन घोटाले में उत्तराखंड सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह और नगर आयुक्त वरुण चौधरी समेत सात अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए अधिकारियों में पीसीएस अजय वीर सिंह, वरिष्ठ वित्त अधिकारी निकिता बिष्ट, वैयक्तिक सहायक विक्की, रजिस्ट्रार कानूनगो राजेश कुमार और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कमलदास भी शामिल हैं। इससे पहले तीन अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है और दो का सेवा विस्तार समाप्त कर दिया गया था।

Haridwar Land Scam: 54 करोड़ के घोटाले पर धामी ने लिया एक्शन 

Haridwar Land Scam
Haridwar Land Scam

यह घोटाला हरिद्वार नगर निगम द्वारा 54 करोड़ रुपये में खरीदी गई जमीन से जुड़ा है। जांच में पाया गया कि यह जमीन अनुपयुक्त और सस्ती कृषि भूमि थी, जिसे श्रेणी बदलकर तीन गुना दाम में खरीदा गया। न तो इसकी वास्तविक जरूरत थी और न ही पारदर्शी तरीके से बोली प्रक्रिया अपनाई गई। भूमि श्रेणी बदलने की प्रक्रिया भी बेहद तेज़ी से 17 दिन में पूरी कर दी गई थी, जो नियमों के खिलाफ है। जांच में स्पष्ट हुआ कि अधिकारी नियमों की अनदेखी कर जनता के पैसे का दुरुपयोग कर रहे थे।

Pushkar Singh Dhami ने कार्वाई के बाद कही ये बात 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने Haridwar Land Scam मामले को गंभीरता से लेते हुए गन्ना एवं चीनी सचिव रणवीर सिंह चौहान को जांच सौंपी थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद मुख्यमंत्री ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार कर्तव्य और जवाबदेही को सर्वोपरि मानती है और राज्य में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। शासन ने साफ कर दिया है कि चाहे कोई भी कितना बड़ा अधिकारी हो, नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई तय है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video