Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

भारत में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी को लेकर सरकार का बड़ा बयान!

पश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक संकट के बीच भारत सरकार ने देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति को लेकर बड़ा आश्वासन दिया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत में ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है और किसी भी तरह की कमी की स्थिति नहीं है। मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और पेट्रोल पंपों तथा एलपीजी एजेंसियों पर सप्लाई सामान्य रूप से जारी है।
top-news

सरकार ने साथ ही नागरिकों से ऊर्जा की बचत करने की अपील की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह के बाद मंत्रालय ने कहा कि लोग जहां संभव हो सार्वजनिक परिवहन, मेट्रो, कारपूलिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों का अधिक उपयोग करें। इसके अलावा माल ढुलाई के लिए रेलवे को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। मंत्रालय के अनुसार, ऊर्जा बचत न केवल विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करेगी बल्कि देश की आर्थिक स्थिरता को भी मजबूत बनाएगी। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और पिछले दिनों बुकिंग से अधिक डिलीवरी की गई है।

सरकार ने बताया कि भारत की ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला वैश्विक संकट के बावजूद स्थिर बनी हुई है। पेट्रोलियम मंत्रालय लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त कदम उठाने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में नागरिकों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, गैर-जरूरी विदेश यात्राएं टालने, घरेलू स्तर पर खाद्य तेल की खपत घटाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की थी। सरकार का मानना है कि यदि हर नागरिक ऊर्जा संरक्षण में योगदान दे, तो देश पर वैश्विक संकट का प्रभाव काफी हद तक कम किया जा सकता है और आर्थिक दबाव को नियंत्रित रखा जा सकता है।