Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

Ayodhya Ram Mandir Case: अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या में चढ़ावा चोरी का "महापाप" हुआ है।
top-news

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या में चढ़ावा चोरी का "महापाप" हुआ है। प्रशासन को सौंपी गई विशेष जांच टीम (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए अखिलेश ने कहा कि SIT का मतलब अब "Share In Theft" यानी चोरी में हिस्सेदारी हो गया है। उन्होंने पूछा कि जब मामले में गंभीर आरोप सामने आ चुके हैं तो अब तक एफआईआर क्यों दर्ज नहीं की गई। अखिलेश ने दावा किया कि करोड़ों श्रद्धालुओं ने राम मंदिर में दान और चढ़ावा दिया है और इसकी पारदर्शी जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।


राम मंदिर में चढ़ावे की राशि को लेकर भी अखिलेश यादव ने कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र से औसतन 10 करोड़ रुपये का चढ़ावा भी माना जाए तो यह राशि 800 करोड़ रुपये तक पहुंचती है। इसके अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुप्तदान भी करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि दान देने वाले लोग सवाल उठाएंगे तो उनके यहां केंद्रीय एजेंसियां पहुंच सकती हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि मंदिर से जुड़े वित्तीय मामलों में पूर्ण पारदर्शिता होनी चाहिए और यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान का उपयोग किस प्रकार किया गया। उन्होंने सिंधी समाज द्वारा दान की गई कथित 200 किलो चांदी का मुद्दा भी उठाया और उसके संबंध में जवाब मांगा।


अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी इस मामले को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने लिखा कि एफआईआर के बिना SIT "बिना तीर की कमान" है। उन्होंने दावा किया कि हर दिन चढ़ावा, चंदा और दान से जुड़े नए खुलासे सामने आ रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं में आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मामले में लगातार खुलासे हो रहे हैं तो SIT की जांच का उद्देश्य क्या है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में कथित जमीन घोटाले के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वहां "डबल इंजन" की सरकार के इंजन आपस में टकरा रहे हैं, इसलिए ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। वहीं भाजपा पर संविधान बदलने की मंशा का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी अन्य दलों के सांसदों को तोड़ने का प्रयास कर रही है।