Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

नितिन नवीन की नई टीम घोषित: स्मृति ईरानी, वसुंधरा राजे और राम माधव को बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी गई हैं। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, राम माधव, तीरथ सिंह रावत और बैजयंत जय पांडा समेत 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
top-news

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी गई हैं। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, राम माधव, तीरथ सिंह रावत और बैजयंत जय पांडा समेत 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।


भाजपा की नई टीम में संगठन के अनुभव और अलग-अलग राज्यों के प्रतिनिधित्व का संतुलन दिखाई देता है। बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) के पद पर बरकरार रखा गया है, जबकि शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। राष्ट्रीय महामंत्री के तौर पर विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, डॉ. सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को जिम्मेदारी मिली है। वहीं पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। नई टीम में महिला नेताओं को भी खास प्रतिनिधित्व मिला है। वसुंधरा राजे, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, डॉ. भारती प्रवीण पवार और डॉ. मधुचंद्र कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनी हैं, जबकि स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।


राष्ट्रीय सचिवों की सूची में कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, भोला सिंह, प्रदीप वर्मा, फांगनोन कोन्याक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, एम. वेंकटेशन, मनोज तिग्गा और सिद्धार्थ शंभू समेत 16 नेताओं को जगह दी गई है। इसके अलावा भाजपा के विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की भी घोषणा हुई है। युवा मोर्चा की जिम्मेदारी डॉ. हेमंत जोशी, महिला मोर्चा की रूप कुमारी चौधरी और ओबीसी मोर्चा की कमान अमरपाल मौर्य को दी गई है। मीडिया संयोजक के तौर पर अनिल बलूनी और सोशल मीडिया संयोजक के रूप में दीपक माश्के को जिम्मेदारी मिली है। नई टीम में राज्यों और सामाजिक समूहों के व्यापक प्रतिनिधित्व के जरिए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया गया है।