Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Vijay Mallya: 4 दिन में 20 मिलियन व्यूज़, विजय माल्या ने पॉडकास्ट पर कहा “ मेरी सच्ची कहानी अब… ..

top-news

Vijay Mallya: विवादों में घिरे कारोबारी विजय माल्या का ताजा बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने उद्यमी और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर राज शमानी के साथ अपने हालिया पॉडकास्ट के ज़रिए अपनी बात लोगों तक पहुंचाई है। यह पॉडकास्ट 4 घंटे से अधिक लंबा था, लेकिन बावजूद इसके इसने महज 4 दिनों में यूट्यूब पर 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ बटोर लिए हैं। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर इसके कई रिपोस्ट और शेयर हो रहे हैं, जिससे साफ है कि लोग उनकी बात को गंभीरता से सुन रहे हैं।

Vijay Mallya: सोशल मीडिया पोस्ट में कही ये बात 

विजय माल्या ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मैं खुद को बेहद विनम्र और अभिभूत महसूस कर रहा हूं। यह कहना काफी नहीं है कि मैं भावुक हूं। मेरे दिल की गहराइयों से उन सभी का धन्यवाद जो इस पॉडकास्ट को देखने के लिए समय निकाल पाए।” माल्या ने यह भी कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि अब उनकी “सच्ची और तथ्यों पर आधारित कहानी” लोगों के सामने आ रही है और उसे ध्यान से सुना जा रहा है।

जाने क्यों इसे बताया ईश्वर का आशीर्वाद 

बता दे कि Vijay Mallya का यह पॉडकास्ट और उनका भावुक पोस्ट दोनों ही इस बात की ओर इशारा करते हैं कि वे अब सार्वजनिक मंचों पर खुलकर अपनी बात रखने को तैयार हैं। लंबे समय से फरार और कानूनी मामलों में उलझे माल्या की यह पहल लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। डिजिटल मीडिया के इस दौर में, उनकी कहानी को करोड़ों लोगों तक पहुंचते देख माल्या ने इसे “ईश्वर का आशीर्वाद” बताया और सभी को धन्यवाद देते हुए अंत में लिखा, “ईश्वर आप सभी को आशीर्वाद दे।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video