Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के किसानों के लिए बड़ी खबर, मुआवजा दर में 55.5% की बढ़ोतरी ● यूपी चुनाव 2027 में महिला वोट बैंक क्यों अहम? सपा-भाजपा के दांव से समझिए पूरा सियासी गणित ● कानपुर प्लेन क्रैश: टेक-ऑफ के 20 मिनट बाद खेत में गिरा ट्रेनिंग विमान, दो की मौत ● 4 प्रतिशत आबादी के हक के लिए किसानों का निर्णायक संघर्ष, 2 सितंबर को प्राधिकरण तक पैदल मार्च ● नेपाल में त्रासदी: हिंडन से दूसरी राहत उड़ान रवाना, 37.5 टन मदद और दवाएं लेकर पहुंची भारतीय वायुसेना ● नोएडा में स्वाइन फ्लू और डेंगू का डबल अटैक, एक दिन में 20 नए केस ● UP Expressway: सभी एक्सप्रेसवे के लिए बनेगा कॉमन कमांड सेंटर, 14449 पर मिलेगी हर मदद ● मेरठ में अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर पर बवाल, अतुल प्रधान ने हटवाए; BJP पर साधा निशाना ● नोएडा में तेज बारिश से जलभराव, दिल्ली में उमस ने बढ़ाई परेशानी! IMD का यलो अलर्ट ● किसान नेताओं की जांच के नाम पर उत्पीड़न का आरोप, बलराज भाटी बोले 'आवाज दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं....

नेपाल में त्रासदी: हिंडन से दूसरी राहत उड़ान रवाना, 37.5 टन मदद और दवाएं लेकर पहुंची भारतीय वायुसेना

नेपाल में भीषण बाढ़ से मची तबाही के बीच भारत ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से नेपाल के लिए मानवीय सहायता की दूसरी खेप रवाना की गई है। भारतीय वायुसेना के सी-17 ग्लोबमास्टर विमान के जरिए करीब 37.5 टन राहत सामग्री, मेडिकल सप्लाई, दवाएं और भोजन के पैकेट भेजे गए हैं।
top-news

नेपाल में भीषण बाढ़ से मची तबाही के बीच भारत ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से नेपाल के लिए मानवीय सहायता की दूसरी खेप रवाना की गई है। भारतीय वायुसेना के सी-17 ग्लोबमास्टर विमान के जरिए करीब 37.5 टन राहत सामग्री, मेडिकल सप्लाई, दवाएं और भोजन के पैकेट भेजे गए हैं। इस मदद का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित लोगों तक जरूरी सामान और चिकित्सा सहायता जल्द पहुंचाना है। वायुसेना के अधिकारियों के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर राहत अभियान को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। इससे पहले बुधवार रात हिंडन से सी-130जे हरक्यूलिस विमान के जरिए करीब 10 टन राहत सामग्री नेपाल भेजी गई थी।


सी-17 विमान में राहत सामग्री और मेडिकल सप्लाई

दूसरी राहत उड़ान रवाना होने से पहले सी-17 ग्लोबमास्टर विमान के कमांडर कैप्टन एल. नायक ने बताया कि विमान में करीब 30 से 40 टन राहत सामग्री, मेडिकल सप्लाई और एनडीआरएफ से जुड़ा सामान भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि हिंडन से काठमांडू की उड़ान का समय करीब 1 घंटे 15 मिनट है। किसी कारण से विमान को काठमांडू में उतरने में देरी होती है तो वैकल्पिक व्यवस्था भी तैयार रखी गई है। वहीं, एयर कमोडोर आर. डोभाल ने बताया कि आपात स्थिति को देखते हुए वायुसेना ने तत्काल विमान तैयार किया और सिविल अधिकारियों व एनडीआरएफ की मदद से राहत सामग्री, दवाइयां और जनरेटर लोड किए गए। भारत पहले भी नेपाल समेत कई पड़ोसी देशों में आपदा के दौरान राहत अभियान चला चुका है।


यूपी के फंसे लोगों के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

नेपाल में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने वहां फंसे राज्य के नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार, नेपाल में फंसे किसी यूपी निवासी के परिजन इस नंबर पर संपर्क कर जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकते हैं। सरकार ने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए दूतावास स्तर पर भी संपर्क शुरू किया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर के अनुसार, भारत ने इससे पहले नेपाल को 10 टन मानवीय सहायता सामग्री भेजी थी। अब दूसरी खेप के जरिए राहत अभियान को और मजबूत किया गया है। बाढ़ प्रभावित नेपाल में भारतीय सहायता के पहुंचने से प्रभावित लोगों को जरूरी भोजन, दवाइयों और आपदा राहत सामग्री उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।