Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Yatharth Hospital में बड़ी लापरवाही! आधे घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे 16 लोग

top-news

Yatharth Hospital: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 स्थित यथार्थ अस्पताल में भारी लापरवाही का मामला सामने आया है। आधुनिक सुविधाओं के लिए मशहूर यथार्थ हॉस्पिटल की लिफ्ट अचानक खराब हो गई, जिसमें करीब 16 लोग फंस गए। लिफ्ट में बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे और बीमार लोग मौजूद थे। अस्पताल की ओर से समय पर कोई मदद नहीं मिली, जिससे लिफ्ट में फंसे लोगों की हालत बिगड़ने लगी।

Yatharth Hospital: जाने अस्पताल की लापरवाही पर लोगो ने क्या कहा 

लोगों का कहना है कि बार-बार एक मिनट में लिफ्ट खोलने का आश्वासन दिया गया, लेकिन पूरे 30 मिनट तक कोई राहत नहीं मिली। फंसे लोगों में कुछ मरीजों के तीमारदार भी थे, जो घबराहट और घुटन से परेशान हो गए। बीपी के मरीजों की हालत गंभीर होती जा रही थी। इस दौरान यथार्थ हॉस्पिटल की ओर से कोई तकनीकी कर्मचारी या इलेक्ट्रिशियन मौके पर मौजूद नहीं था।

घटना का वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल 

बता दे कि Yatharth Hospital मे घटीत इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें लोग मदद की गुहार लगाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो देखकर लोग गुस्से में हैं और उन्होंने यथार्थ हॉस्पिटल  प्रशासन की जमकर आलोचना की है। लोगों ने सवाल उठाया है कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी अस्पताल की व्यवस्था क्यों फेल हुई। अस्पताल की लापरवाही ने मरीजों और तीमारदारों की जान खतरे में डाल दी।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video