Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Corona: देश में कोरोना के मामलों में फिर से बढ़ोतरी, केरल में सबसे ज्यादा केस

top-news

Corona: देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बीते एक हफ्ते में कोरोना के 752 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 305 लोग ठीक भी हुए हैं। इस दौरान कोरोना से सात लोगों की मौत हुई है. जिनमें महाराष्ट्र के 4, केरल के 2 और कर्नाटक के 1 मरीज शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 26 मई की सुबह तक देश में कुल 1009 सक्रिय मामले हैं।

Corona: इस राज्य में कोरोना के इतने नए मामले आए सामने

Corona
Corona

राज्यवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा 335 मामले केरल से सामने आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 153, दिल्ली में 99, गुजरात में 76 और कर्नाटक में 34 केस मिले हैं। कुल मामलों में केरल में सबसे अधिक 403 केस हैं। मुंबई में 209 और दिल्ली में 104 मामले दर्ज किए गए हैं। गुजरात में 83, कर्नाटक में 47, उत्तर प्रदेश में 15 और पश्चिम बंगाल में 12 मरीज मिले हैं।

अलग अलग राज्य में लगातार बढ़ रहे है कोरोना के नए मामले 

वहीं, बंगाल में Corona के चार नए केस सामने आए हैं जिससे सक्रिय मामलों की संख्या 11 हो गई है। ज्यादातर मरीज कोलकाता और उसके आस-पास के इलाकों से हैं। बिहार में भी मौजूदा लहर का पहला मामला सामने आया है। पटना में 31 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खास बात यह है कि उसकी हाल की कोई यात्रा नहीं हुई थी। कोरोना के दो नए वेरिएंट भी सामने आए हैं, जिससे सतर्कता जरूरी हो गई है।

Watch This Video

 

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter