Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

India vs England: बीसीसीआई के इस फैसले ने बढ़ाई दिलो की धड़कन, Shubhman Gill नहीं ऋषभ पंत के हाथ आई टीम की ये कमान

top-news

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज़ के लिए BCCI ने भारत की मेंस क्रिकेट टीम की घोषणा आज कर दी है। बता दे कि इस बार टीम की कमान दमदार बल्लेबाज़ शुबमन गिल के हाथों में सैंपी गई है। वहीं इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को वाइस कैप्टन बनाया गया है।  आइए एक नज़र डालते है टीम इंडिया की इस नई नवेली टेस्ट टीम पर जिसकी कप्तानी अब Shubhman Gill करेंगे। पूरी जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

India vs England: बीसीसीआई के इस फैसले से इन युवाओं को मिला मौका

बता दे कि हाल ही में टीम इंडिया के 2 दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। जिसके बाद लोगो के मन में टीम को लेकर कई सारे सवाल पैदा हो रहे थे. लेकिन आज उन तमाम सवालों पर बीसीसीआई ने आज फुल स्टॉप लगा दिया है। इंग्लैंड दौरे के लिए तैयार किए गए नए मेंस टेस्ट क्रेकेट टीम में काफी कुछ रोमांचक देखने को मिल रहा है। जहाँ एक तरफ Shubhman Gill टीम की कमान संभालेंगे तो वहीं बता दे कि इस बार टीम में कई युवा चेहरों को मौका मिला है। यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन और करुण नायर बल्लेबाज़ी क्रम को मज़बूती देंगे। मध्यक्रम में नितीश कुमार रेड्डी और हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा मौजूद रहेंगे।

टीम में इन गेंदबाज़ो का दिखेगा दबदबा 

वहीं India vs England के इस दौरे पर ध्रुव जुरेल को दूसरे विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है। वहीं वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर जैसे ऑलराउंडर टीम को संतुलन प्रदान करेंगे। गेंदबाज़ी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव जैसे नाम शामिल हैं। यह गेंदबाज़ी लाइनअप इंग्लैंड की चुनौती का डटकर मुकाबला करने को तैयार है। फैंस को इस नई टीम और नए कप्तान Shubhman Gill से काफी उम्मीदें हैं, और देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये युवा जोश इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर जोश में तब्दील हो पाता है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video