Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

Greater Noida: मुठभेड़ में पकड़ा गया ट्रांसफार्मर लुटेरा, साथी फरार, तमंचा, कार और चोरी का सामान बरामद

Greater Noida: नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों से कीमती सामान और तेल चुराने वाले गिरोह के एक शातिर सदस्य को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बीती रात थाना बादलपुर प्रभारी अमित कुमार भड़ाना अपनी टीम के साथ चेकिंग अभियान चला रहे थे
top-news

Greater Noida: नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों से कीमती सामान और तेल चुराने वाले गिरोह के एक शातिर सदस्य को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बीती रात थाना बादलपुर प्रभारी अमित कुमार भड़ाना अपनी टीम के साथ चेकिंग अभियान चला रहे थे, तभी संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार को रोकने का प्रयास किया गया। कार में सवार बदमाश पुलिस को देखकर दुजाना चौकी से तिमुही पुलिया की ओर भागे, लेकिन कीचड़ में कार फंसने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।


Greater Noida: तमंचा, कार और ट्रांसफार्मर की क्वाइल बरामद

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी की पहचान महबूब पुत्र सलीम निवासी नई बस्ती कॉलोनी, थाना नंदग्राम गाजियाबाद के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, एक चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार, बिजली के ट्रांसफार्मर से चोरी की गई क्वाइल और एंगल बरामद किए गए हैं। एडीसीपी सेंट्रल जोन हृदेश कठेरिया ने जानकारी दी कि महबूब एक शातिर अपराधी है जो अपने गिरोह के साथ मिलकर ट्रांसफार्मरों से सामान और तेल की चोरी करता था।


गिरोह का दूसरा सदस्य फरार, तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से ही तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उसके फरार साथी की तलाश में जुटी है। इस कार्रवाई से नोएडा-ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में ट्रांसफार्मर चोरी की वारदातों पर लगाम लगने की उम्मीद है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार किया जा सके।