Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश ● हमीरपुर के राठ में सपाइयों का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

रोहित शेट्टी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, 20 करोड़ की रंगदारी मांगी

फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गैंग ने रोहित शेट्टी से 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। यह धमकी करीब 90 सेकंड की एक ऑडियो क्लिप के जरिए दी गई, जो उनके स्टाफ को भेजी गई।
top-news

फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गैंग ने रोहित शेट्टी से 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। यह धमकी करीब 90 सेकंड की एक ऑडियो क्लिप के जरिए दी गई, जो उनके स्टाफ को भेजी गई। ऑडियो में कथित तौर पर कहा गया है कि अगर इस बार मांग पूरी नहीं हुई तो गोलियां घर या संपत्ति पर नहीं, बल्कि सीधे रोहित शेट्टी पर चलाई जाएंगी। इतना ही नहीं, जुहू स्थित उनके घर पर पहले हुई फायरिंग को केवल "ट्रेलर" बताते हुए आगे और गंभीर हमले की चेतावनी भी दी गई है। इस घटना के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में भी चिंता का माहौल बन गया है।


धमकी मिलने के तुरंत बाद रोहित शेट्टी के स्टाफ ने ऑडियो क्लिप मुंबई पुलिस को सौंप दी। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि क्लिप में सुनाई देने वाली आवाज लॉरेंस बिश्नोई गैंग के वांटेड सदस्य शुभम लोनकर की हो सकती है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस ने आवाज की पहचान के लिए ऑडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी किस जगह से भेजी गई और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।


गौरतलब है कि इसी साल फरवरी में रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी। उस समय लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कथित तौर पर हमले की जिम्मेदारी ली थी। पुलिस ने मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि कुछ आरोपी अब भी फरार बताए जाते हैं। बाद में मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में 1,624 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें 15 आरोपियों के नाम शामिल किए गए थे। अब नई धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पहले से ज्यादा सतर्क हो गई हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।