Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए प्राधिकरण ने तेज की कार्रवाई, 11 हॉटस्पॉट पर रहेगी विशेष निगरानी ● ग्रेटर नोएडा में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान, दुकानदारों पर 16 हजार रुपये का जुर्माना ● ग्रेटर नोएडा के बिसरख डूब क्षेत्र में चला प्राधिकरण का बुलडोजर, 12 हजार वर्ग मीटर जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त ● ग्रेटर नोएडा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताए बीमारियों से बचाव के तरीके ● PM मोदी की अपील के बाद RBI गवर्नर की दो टूक: ट्रेड डील का फायदा उठाने में भारतीय ● छह साल का इंतजार खत्म! नोएडा के सुपरनोवा प्रोजेक्ट में फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू, पहले दिन 5 खरीदारों को मिला मालिकाना हक ● गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर बदले, 28 IPS अधिकारियों के तबादले ● एक्वा लाइन मेट्रो की टिकट मशीनें खराब, यात्रियों की बढ़ी परेशानी; टिकट के लिए लग रहीं लंबी कतारें ● न्यू नोएडा में शामिल होने की आस लगाए बैठे एनटीपीसी क्षेत्र के 20 से ज्यादा गांव, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार ● ग्रेटर नोएडा एनसीआर का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, AQI 254 के पार; चार मॉनिटरिंग स्टेशन बंद

Heart Health: शाकाहारी डाइट की मदद से ऐसे रखे अपने दिल को हेल्दी, जाने क्या है पूरी खबर

Heart Health: आज की तेज रफ्तार जीवनशैली (Lifestyle) और गलत खानपान के कारण हृदय रोग (Heart Disease) तेजी से बढ़ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के मुताबिक हर साल लाखों लोग Cardiac Problems का शिकार होते हैं। तैलीय, मसालेदार और प्रोसेस्ड फूड न केवल मोटापा बढ़ाते हैं बल्कि ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी बिगाड़ते हैं। ऐसे में समय रहते हेल्दी डाइट (Healthy Diet) अपनाना बेहद जरूरी है।
top-news

Heart Health: आज की तेज रफ्तार जीवनशैली (Lifestyle) और गलत खानपान के कारण हृदय रोग (Heart Disease) तेजी से बढ़ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के मुताबिक हर साल लाखों लोग Cardiac Problems का शिकार होते हैं। तैलीय, मसालेदार और प्रोसेस्ड फूड न केवल मोटापा बढ़ाते हैं बल्कि ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी बिगाड़ते हैं। ऐसे में समय रहते हेल्दी डाइट (Healthy Diet) अपनाना बेहद जरूरी है। खासतौर पर शाकाहारी आहार (Vegetarian Diet) दिल को फिट और लंबी उम्र तक स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभा सकता है।


प्लांट-बेस्ड डाइट (Plant Based Diet) को लेकर हुए कई शोध बताते हैं कि हरी सब्जियां, अनाज, फल और दालें दिल को मजबूत बनाने में मदद करती हैं। इनमें मौजूद फाइबर, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स धमनियों को साफ रखते हैं और Bad Cholesterol को कम करते हैं। इसके साथ ही ये ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं। यानी अगर आप Long-Term Heart Health चाहते हैं तो अपने डेली मील में पौष्टिक शाकाहारी चीजें जरूर शामिल करें।


हृदय को स्वस्थ रखने के लिए Nuts और Seeds जैसे बादाम, अखरोट, अलसी और चिया सीड्स बेहद फायदेमंद हैं। इनमें मौजूद Omega-3 Fatty Acids और Healthy Fats दिल की सेहत को बेहतर बनाते हैं। वहीं, Green Tea का सेवन भी Cardio Health के लिए लाभकारी है। इसमें पाए जाने वाले Catechins एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और Cholesterol Balance बनाए रखने में मदद करते हैं।


इसके अलावा, एवोकाडो (Avocado) और हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, ब्रोकली और केल दिल की सुरक्षा के लिए कारगर मानी जाती हैं। एवोकाडो गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने और Bad Cholesterol कम करने में सहायक है। रिसर्च के मुताबिक, हफ्ते में दो बार एवोकाडो खाने से हृदय रोग का खतरा लगभग 21% तक कम हो सकता है। वहीं, फाइबर और विटामिन-के से भरपूर हरी सब्जियां High BP और Artery Blockage जैसी समस्याओं से बचाव करती हैं।