Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय ● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार ● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित ● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप ● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन ● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस ● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त ● विजय इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित ● Migson Ultimo Society में पानी की जांच, TDS मानक के अनुरूप; Greater Noida Authority ने सोसाइटी प्रबंधन को भेजा Notice

Air Pollution: आगरा में बढ़ते प्रदूषण से Asthma के मरीजों की बढ़ी संख्या, तीन दिन में 17 भर्ती, 9 की हालत नाजुक

Air Pollution: आगरा की हवा एक बार फिर Pollution Alert की ओर बढ़ रही है। नमी और हवा में बढ़ते Carbon Elements ने लोगों की सांसें उखाड़ दी हैं। पिछले तीन दिनों में Asthma Attack के 17 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए हैं, जिनमें से 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बढ़ते प्रदूषण और मौसम में बदलाव के चलते सांस और अस्थमा के मरीजों के लिए हालात मुश्किल बन गए हैं। डॉक्टरों के अनुसार, हवा में मौजूद सूक्ष्म धूलकण और कार्बन तत्व सांस लेने में दिक्कत, सीने में जकड़न और खांसी की समस्या को बढ़ा रहे हैं। कई मरीजों को High-Level Oxygen Support पर रखा गया है।
top-news

Chest & TB Department के प्रमुख डॉ. संतोष कुमार के मुताबिक, पिछले तीन दिनों में करीब 900 मरीज ओपीडी में पहुंचे हैं, जिनमें से अधिकतर को सांस लेने में परेशानी, खांसी और बलगम से संबंधित दिक्कतें हैं। कुछ मरीजों के बलगम में खून तक देखा गया है। सोमवार को 7, मंगलवार को 3 और बुधवार को 7 मरीजों को अस्थमा अटैक के बाद भर्ती करना पड़ा। वहीं, डॉ. गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि हवा में मौजूद कार्बन तत्व और ठंड के कारण Respiratory Problems बढ़ रही हैं। ऐसे में मरीजों को Inhaler Dose Adjustment और दवाओं की डोज बढ़ाकर दी जा रही है।

डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि इस मौसम में Precaution बेहद जरूरी है। बाहर निकलते समय Mask लगाएं, सुबह-शाम घर की खिड़कियां बंद रखें और गुनगुना पानी पीएं। रोजाना भाप लेना फायदेमंद रहेगा। ठंडे पदार्थों से परहेज करें और Smoking से बचें। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में अगर  Air Pollution का स्तर नहीं घटा तो सांस के रोगियों के लिए हालात और बिगड़ सकते हैं। अब समय है कि लोग खुद अपनी Health Safety को प्राथमिकता दें और हवा की इस खतरनाक स्थिति से बचने के लिए जरूरी कदम उठाएं।