Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-2 में बदलेंगे जर्जर बिजली के पोल, पार्कों में लगेंगी हाईमास्ट लाइटें, प्राधिकरण ने शुरू किया समाधान अभियान ● ग्रेटर नोएडा की 40 सोसाइटियों में लगेंगे विशेष प्लास्टिक बिन, प्लास्टिक वेस्ट के लिए शुरू हुई नई पहल ● ग्रेटर नोएडा: बादलपुर के कल्दा गांव के पास नहर में मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस ● दिल्ली प्रदर्शन में पैलेट गन विवाद: छात्रों के घायल होने के दावे, पुलिस का इनकार, जानिए क्या है पूरा मामला ● Operation Invictus: गौतमबुद्धनगर पुलिस का दिव्यांग बच्चों के लिए बड़ा अभियान, ऑटिज्म और बौद्धिक दिव्यांगता पर विशेष फोकस ● CJP Protest: जंतर-मंतर आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला, सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द ● Paper Leak Law 2026: पेपर लीक पर मोदी सरकार की बड़ी तैयारी, 6 महीने में फैसला, 10 साल जेल और 1 करोड़ तक जुर्माने का नया प्लान ● अग्निशमन उपकरण न मिलने पर ग्रेटर नोएडा के पांच कोचिंग संस्थान सील, संयुक्त टीम का अभियान जारी ● नोएडा में 83 साल की डॉक्टर 5 दिन रहीं डिजिटल अरेस्ट, एफडी तुड़वाकर साइबर ठगों ने ऐंठे 18.50 लाख रुपये ● नोएडा सेक्टर-130 में 10 दिनों से बंद हैं स्ट्रीट लाइटें, अंधेरे से बढ़ी सुरक्षा चिंता; RWA ने JE को हटाने की उठाई मांग

ग्रेटर नोएडा में जनगणना 2027 को लेकर सख्ती, ड्यूटी रिसीव न करने वाले प्रागणकों पर होगी FIR

ग्रेटर नोएडा में Census 2027 को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
top-news

ग्रेटर नोएडा में Census 2027 को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जनगणना 2027 के चार्ज अधिकारी और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी मुकेश कुमार सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिन कर्मचारियों और प्रागणकों (Enumerators) ने अब तक अपनी ड्यूटी रिसीव नहीं की है, वे बुधवार शाम तक इसे अनिवार्य रूप से ग्रहण कर लें। निर्धारित समय सीमा के बाद भी ड्यूटी शुरू न करने वालों के खिलाफ संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। प्रशासन ने शिक्षण संस्थानों के प्रबंधन को भी निर्देश दिए हैं कि जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को पूरा सहयोग दिया जाए और किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न की जाए।


चार्ज अधिकारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी नियुक्त कर्मचारियों को पहले ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है और उन्हें 20 जून तक Census Survey का कार्य पूरा करना है। इसके बावजूद कई कर्मचारी अभी तक फील्ड में सक्रिय नहीं हुए हैं। प्रशासन ने ऐसे कर्मचारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए बुधवार शाम तक का समय दिया है। उन्होंने कहा कि जिन नागरिकों को अपने क्षेत्र के प्रागणक से संपर्क करने में परेशानी हो रही है, वे अपने वर्क सर्किल प्रभारी, प्रबंधक, सहायक प्रबंधक या सुपरवाइजर से संपर्क कर सकते हैं, ताकि जनगणना कार्य समय पर पूरा हो सके।

वहीं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ और जनगणना के नोडल अधिकारी सुमित यादव ने RWA और Apartment Owners Association (AOA) से अपील की है कि वे जनगणना कर्मचारियों को सेक्टर और सोसाइटी में प्रवेश देने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के पहचान पत्र और ड्यूटी पत्र की जांच कर उन्हें बिना बाधा प्रवेश दिया जाए। भीषण गर्मी को देखते हुए उन्होंने नागरिकों से कर्मचारियों को पानी, नींबू पानी या हल्का जलपान उपलब्ध कराने की भी अपील की। प्रशासन का कहना है कि जनगणना देशहित और जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है, जिसे जनसहभागिता के बिना सफल नहीं बनाया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *