Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● Weather Update: 1901 के बाद भारत में सबसे गर्म रहा अगस्त, सितंबर में सामान्य से कम बारिश का अनुमान ● Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में खुलेगा Western Sydney University का कैंपस, दिसंबर से शुरू होगी पढ़ाई ● Delhi Bus Gang Rape: चलती स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार ● Noida News: बिजली कनेक्शन काटने के विरोध में छिजारसी गोल चक्कर पर प्रदर्शन, लगा जाम; अवैध वसूली के आरोप ● Visit My State UP: अब Gen-Z बताएगी अपने शहर की कहानी, 60 सेकंड की Reel से बनेंगे सांस्कृतिक दूत ● PM Modi को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान: अब तक 36 देशों ने किया सम्मानित, जानें कब-कब बढ़ा भारत का मान ● Swine Flu Alert: अलीगढ़ मंडल में 14 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि, 100 संदिग्धों की जांच; स्वास्थ्य मंत्री ने परखी तैयारियां ● यूपी राजनीति: मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बड़ा दावा, ‘टूटने वाली है अखिलेश-राहुल की दोस्ती ● Greater Noida Rape-Murder: 6 साल की बच्ची से दरिंदगी पर भड़के अखिलेश यादव ● Noida News: नोएडा से ज्यादा ग्रेटर नोएडा में खरीदा जा रहा घर, 4 महीने में 19 हजार से अधिक प्लॉट की रजिस्ट्री

Noida News: नोएडा से ज्यादा ग्रेटर नोएडा में खरीदा जा रहा घर, 4 महीने में 19 हजार से अधिक प्लॉट की रजिस्ट्री

ग्रेटर नोएडा अब घर बनाने वालों की पहली पसंद बनता जा रहा है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बढ़ती जमीन की कीमतों के बीच लोग अपेक्षाकृत किफायती विकल्पों की तलाश में ग्रेटर नोएडा का रुख कर रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, एक अप्रैल से 30 जुलाई 2026 के बीच नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में कुल 22,978 आवासीय भूखंडों की खरीद हुई।
top-news

ग्रेटर नोएडा अब घर बनाने वालों की पहली पसंद बनता जा रहा है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बढ़ती जमीन की कीमतों के बीच लोग अपेक्षाकृत किफायती विकल्पों की तलाश में ग्रेटर नोएडा का रुख कर रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, एक अप्रैल से 30 जुलाई 2026 के बीच नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में कुल 22,978 आवासीय भूखंडों की खरीद हुई। इनमें से 19,473 भूखंड ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में खरीदे गए, जबकि नोएडा में सिर्फ 3,505 भूखंडों की रजिस्ट्री हुई। यानी घर बनाने के लिए जमीन खरीदने के मामले में ग्रेटर नोएडा ने नोएडा को काफी पीछे छोड़ दिया है। सबसे ज्यादा रजिस्ट्रियां दादरी सब-रजिस्ट्रार कार्यालय क्षेत्र में हुईं, जहां 13,193 लोगों ने आवासीय भूखंड खरीदे। इसके बाद ग्रेटर नोएडा और जेवर क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में प्लॉट खरीदे गए।


हालांकि, बना-बनाया मकान खरीदने के मामले में तस्वीर बिल्कुल अलग है और यहां नोएडा लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। अप्रैल से जुलाई के बीच नोएडा में 3,868 भवन खरीदे गए, जबकि ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में 2,402 बने हुए मकानों की खरीद दर्ज की गई। इससे साफ है कि लोग घर बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा में जमीन लेना पसंद कर रहे हैं, लेकिन तैयार मकान खरीदने के लिए नोएडा को प्राथमिकता दे रहे हैं। इस दौरान संपत्ति खरीद पर लोगों ने 5,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया। आवासीय भूखंडों की रजिस्ट्री से निबंधन विभाग को करीब 208 करोड़ रुपये और भवनों की खरीद से करीब 271 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। रियल एस्टेट बाजार में यह निवेश नोएडा-ग्रेटर नोएडा की बढ़ती अहमियत को भी दर्शाता है।


हालांकि इस साल रजिस्ट्रियों का आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में कम रहा है। अप्रैल से जुलाई 2025 के दौरान कुल 26,808 आवासीय भूखंड खरीदे गए थे, जबकि इस साल यह संख्या 22,978 रही। अधिकारियों के अनुसार जून में ई-रजिस्ट्री के विरोध में करीब 20 दिनों तक हड़ताल रहने से रजिस्ट्रियों का काम प्रभावित हुआ, जिसका असर आंकड़ों पर पड़ा। बावजूद इसके, ग्रेटर नोएडा में संपत्ति खरीदने का रुझान लगातार मजबूत बना हुआ है। जमीन की तुलना में नोएडा में ज्यादा कीमतें होने और ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दादरी व जेवर जैसे क्षेत्रों में विकास की संभावनाओं के कारण खरीदार यहां निवेश और अपना घर बनाने में अधिक दिलचस्पी दिखा रहे हैं। आने वाले समय में नोएडा-ग्रेटर नोएडा का रियल एस्टेट बाजार और तेजी पकड़ सकता है।