Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● अवैध कॉलोनियों पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 62 हजार वर्गमीटर में चला बुलडोजर
● Greater Noida News: सभी भूमिगत जलाशयों की होगी सफाई, 15 सितंबर से शुरू होगा अभियान; जानें पूरा शेड्यूल
● ग्रेटर नोएडा में IIA की 35वीं सेंट्रल AGM, 1000 से अधिक MSME उद्यमी हुए शामिल! राजनाथ सिंह ने बढ़ाया उत्साह
● Weather Update: 1901 के बाद भारत में सबसे गर्म रहा अगस्त, सितंबर में सामान्य से कम बारिश का अनुमान
● Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में खुलेगा Western Sydney University का कैंपस, दिसंबर से शुरू होगी पढ़ाई
● Delhi Bus Gang Rape: चलती स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार
● Noida News: बिजली कनेक्शन काटने के विरोध में छिजारसी गोल चक्कर पर प्रदर्शन, लगा जाम; अवैध वसूली के आरोप
● Visit My State UP: अब Gen-Z बताएगी अपने शहर की कहानी, 60 सेकंड की Reel से बनेंगे सांस्कृतिक दूत
● PM Modi को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान: अब तक 36 देशों ने किया सम्मानित, जानें कब-कब बढ़ा भारत का मान
● Swine Flu Alert: अलीगढ़ मंडल में 14 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि, 100 संदिग्धों की जांच; स्वास्थ्य मंत्री ने परखी तैयारियां
अवैध कॉलोनियों पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 62 हजार वर्गमीटर में चला बुलडोजर
ननवा का राजपुर में खसरा नंबर 40 और 41 तथा अटाई में खसरा नंबर 626 पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। दोनों जगहों का कुल क्षेत्रफल करीब 62 हजार वर्गमीटर बताया गया है।
- Kapil Choudhary
- 02 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा। अवैध कॉलोनियों और निर्माण के खिलाफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीईओ सुमित यादव के नेतृत्व में ननवा का राजपुर और अटाई मुर्शदपुर में चल रहे अवैध निर्माण पर प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर चलाया।
बताया गया है कि दोनों जगहों पर कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी अवैध निर्माण का काम बंद नहीं किया गया था। इसके बाद बुधवार को वर्क सर्किल-8 के वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
ननवा का राजपुर में खसरा नंबर 40 और 41 तथा अटाई में खसरा नंबर 626 पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। दोनों जगहों का कुल क्षेत्रफल करीब 62 हजार वर्गमीटर बताया गया है।
कार्रवाई के दौरान प्रबंधक, सहायक प्रबंधक और तकनीकी टीम के साथ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पुलिस चौकी प्रभारी संदीप कुमार अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनी काटने वालों में हड़कंप मच गया।