Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● Greater Noida Traffic Alert: किसान चौक पर आज रात से ट्रैफिक डायवर्जन, दो सप्ताह तक संभलकर चलें ● एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की झांकी ने मोहा मन ● Sharda University में ‘दीक्षारंभ 2026’ का भव्य आयोजन, Chirag Paswan ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र ● EV India Expo 2026 का सफल समापन, 30 हजार से ज्यादा बिजनेस विजिटर्स ने लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा में श्रमिक आवास से एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी तक 7 बड़े फैसले, जानें क्या बदलेगा ● Noida News: कोचिंग सेंटरों पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, 14 संस्थानों को नोटिस; पंजीकरण नहीं कराया तो होंगे सील ● UP Politics: मायावती ने आकाश आनंद से छीनी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अभी राजनीतिक रूप से अपरिपक्व ● घर तो बड़े हो गए, लेकिन आँगन और संवाद छोटे हो गए ● यूपी की सियासत में हलचल: महामेधा नागर ने CM योगी से की मुलाकात, सौंपा 7 सूत्रीय प्रस्ताव ● Railway Ticket Rule: अनारक्षित टिकट का स्क्रीनशॉट नहीं होगा मान्य, RailOne ऐप में दिखाना होगा ओरिजिनल टिकट

Sharda University में ‘दीक्षारंभ 2026’ का भव्य आयोजन, Chirag Paswan ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित Sharda University में नए छात्रों के स्वागत के लिए यूनिवर्सिटी-स्तरीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘दीक्षारंभ 2026’ का भव्य आयोजन किया गया।
top-news

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित Sharda University में नए छात्रों के स्वागत के लिए यूनिवर्सिटी-स्तरीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘दीक्षारंभ 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य फ्रेशर्स को यूनिवर्सिटी के माहौल और संस्कृति से परिचित कराना, उनमें जिज्ञासा, रचनात्मकता और आत्म-खोज की भावना विकसित करना और उन्हें उच्च शिक्षा की नई यात्रा के लिए तैयार करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री कृतिका अवस्थी, IIT Ropar के निदेशक प्रो. (डॉ.) राजीव आहूजा, शारदा यूनिवर्सिटी के चांसलर पी.के. गुप्ता और वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) सिबाराम खारा समेत विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


मुख्य अतिथि चिराग पासवान ने छात्रों को संबोधित करते हुए शिक्षा को देश की प्रगति की नींव बताया और इनोवेशन, रिसर्च व अनुशासन को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों से अपने भविष्य को लेकर अभी से स्पष्ट लक्ष्य तय करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं के पास अपार क्षमता है और सही आदतों, सकारात्मक सोच तथा जीवनशैली के चुनाव से वे भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में सफलता हासिल कर सकते हैं। वहीं IIT Ropar के निदेशक प्रो. (डॉ.) राजीव आहूजा ने कहा कि व्यावहारिक ज्ञान उतना ही जरूरी है जितना सैद्धांतिक शिक्षा। उन्होंने छात्रों से नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखते हुए जिज्ञासा और नवाचार को अपनाने की बात कही। यूनिवर्सिटी के चांसलर पी.के. गुप्ता ने ‘दीक्षारंभ’ को छात्रों की परिवर्तनकारी यात्रा की शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि ज्ञान का इस्तेमाल समाज की भलाई के लिए होना चाहिए। उन्होंने शारदा की यात्रा का जिक्र करते हुए बताया कि 1996 में शुरू हुआ संस्थान आज वैश्विक पहचान बना चुका है और यहां करीब 90 देशों के विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।


कार्यक्रम में शारदा यूनिवर्सिटी के विभिन्न क्लबों ने म्यूजिक, डांस, ड्रामा, फैशन और लिटरेरी आर्ट्स की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए छात्रों की विविधता, प्रतिभा और रचनात्मकता देखने को मिली। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। आयोजन का संचालन डीन अकादमिक डॉ. आर.सी. सिंह, एडमिशन डायरेक्टर डॉ. राजीव गुप्ता और छात्र कल्याण विभाग के डीन डॉ. प्रमोद कुमार ने किया। इस दौरान वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) सिबाराम खारा, डॉ. आर.पी. सिंह, डीन रिसर्च डॉ. भुवनेश कुमार, डायरेक्टर PR डॉ. अजित कुमार, विभिन्न स्कूलों के डीन, HoD, फैकल्टी सदस्य, स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। कार्यक्रम ने नए विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास भरते हुए उनकी Academic Journey की सकारात्मक शुरुआत कराई। साथ ही छात्रों को ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य में अपनी भूमिका निभाने और देश के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया गया।