Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में अवैध मॉल पर चला बुलडोजर, प्राधिकरण टीम पर हमले वाली साइट पर बड़ी कार्रवाई ● सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण केस: हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, ₹6.41 करोड़ की वसूली पर रोक ● नोएडा एयरपोर्ट से साल के अंत तक शुरू हो सकती हैं इंटरनेशनल फ्लाइट्स, BCAS की मंजूरी का इंतजार ● ग्रेनो में दिल्ली जैसे कई ‘सत्य निकेतन’! संकरी गलियां और जर्जर इमारतें, सुरक्षा इंतजाम नाकाफी ● यूपी में एक करोड़ महिलाओं को मिलेंगे 1-1 लाख रुपये? योगी सरकार तीन किस्तों में दे सकती है रकम ● YEIDA ने फलैदा गौशाला का किया नवीनीकरण, 5000 पौधे और 2 एकड़ लॉन विकसित ● 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से मामलों का होगा त्वरित निस्तारण ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का धरना, मांगों को लेकर प्रदर्शन! सपा कार्यकर्ता भी हुए शामिल ● शारदा विश्वविद्यालय में AAS तकनीक पर प्रशिक्षण, छात्रों ने सीखे खाद्य, फार्मा और क्लिनिकल विश्लेषण के गुर ● सत्य निकेतन हादसे के बाद ग्रेटर नोएडा में PG-हॉस्टलों पर फिर सख्ती, 10 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

नोएडा एयरपोर्ट से साल के अंत तक शुरू हो सकती हैं इंटरनेशनल फ्लाइट्स, BCAS की मंजूरी का इंतजार

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए बड़ी खबर है।
top-news

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। एयरपोर्ट के इंटरनेशनल टर्मिनल में फिनिशिंग का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। अब उड़ानों के संचालन से पहले सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक जांच की तैयारी है। NIAL के नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया के अनुसार, इसी साल के अंत तक नोएडा एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए अक्टूबर से नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो यानी BCAS की टीम टर्मिनल और उससे जुड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण शुरू कर सकती है।


BCAS की जांच अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत के लिए अहम मानी जा रही है। टीम यात्रियों की आवाजाही, बैगेज स्क्रीनिंग, एयरलाइन ऑपरेशन, ग्राउंड हैंडलिंग और सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय समेत कई व्यवस्थाओं की जांच करेगी। यदि निरीक्षण के दौरान किसी व्यवस्था में सुधार या अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम की जरूरत सामने आती है तो उसे पूरा किया जाएगा। सुरक्षा मानकों पर खरा उतरने और जरूरी मंजूरी मिलने के बाद ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन का रास्ता साफ होगा।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पहला चरण करीब 1,334 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया गया है। यहां 3,900 मीटर लंबा रनवे, करीब एक लाख वर्गमीटर का पैसेंजर टर्मिनल, एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर और कार्गो हब जैसी सुविधाएं तैयार की गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 15 जून से एयरपोर्ट से 15 शहरों के लिए घरेलू उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। अब अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी शुरू होना एयरपोर्ट के विकास का अगला बड़ा चरण माना जा रहा है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की वास्तविक शुरुआत की तारीख BCAS की मंजूरी और अन्य जरूरी नियामकीय प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।