Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सपा की बैठक, रामजी लाल सुमन बोले- दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा
● अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, 2027 के यूपी चुनाव को लेकर कही यह बात
● बसपा की अहम बैठक आज, आकाश आनंद विवाद के बीच ईशान आनंद की जिम्मेदारी पर हो सकता है फैसला
● यूपी में मौसम का बदलेगा मिजाज, 23 सितंबर से बारिश का नया दौर; इन इलाकों में ज्यादा असर
● ग्रेटर नोएडा में 800 टन रोजाना कूड़े को मिलेगा निस्तारण, लखनावली में फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट शुरू
● ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण रोकने को लेकर समीक्षा बैठक, धूल नियंत्रण के उपाय सख्त करने के निर्देश
● ग्रेटर नोएडा: जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बीटा-1 सेक्टर का किया निरीक्षण
● भाकियू अराजनैतिक से चार गांवों के किसानों ने बनाई दूरी, बोले- अब खुद लड़ेंगे अपने मुद्दों की लड़ाई
● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा
● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा: जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बीटा-1 सेक्टर का किया निरीक्षण
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-1 में सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी मेधा रूपम ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पीजीएम संदीप चंद्रा, डीजीएम विजय रावल और प्रशासनिक टीम के साथ सेक्टर का निरीक्षण किया।
- sakshi choudhary
- 22 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-1 में सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी मेधा रूपम ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पीजीएम संदीप चंद्रा, डीजीएम विजय रावल और प्रशासनिक टीम के साथ सेक्टर का निरीक्षण किया। इस दौरान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेंद्र भाटी समेत अन्य पदाधिकारियों और सेक्टरवासियों ने अधिकारियों के सामने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। आरडब्ल्यूए ने सेक्टर के चारों तरफ बाउंड्री वॉल बनाने और नागरिक सुविधाओं में सुधार की मांग प्रमुखता से उठाई।
सेक्टरवासियों ने चोक सीवर लाइनों के कारण होने वाले ओवरफ्लो, गंगाजल की धीमी सप्लाई, बंद स्ट्रीट लाइट और पोल से पोल तक बंधे तारों की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया। जिलाधिकारी और प्राधिकरण की टीम ने मौके पर समस्याओं का निरीक्षण किया। पीजीएम संदीप चंद्रा और डीजीएम विजय रावल ने संबंधित प्रक्रियाएं पूरी कर विकास एवं मरम्मत कार्य जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान सेक्टर में पेड़ों की ट्रिमिंग के कार्य की भी जानकारी दी गई।
निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सेक्टर में पौधरोपण किया। उन्होंने बरगद, पीपल और पीलखन के पौधे लगाए और सेक्टरवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। इस अवसर पर सरदार मनजीत सिंह, संरक्षक विनोद कसाना, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेंद्र भाटी, कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी, सचिव ओम प्रकाश शर्मा सहित आरडब्ल्यूए पदाधिकारी, सेक्टरवासी और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।