Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में इस्कॉन गर्ल्स फोरम ने निकाली सात दिवसीय पदयात्रा, हरिनाम संकीर्तन से दिया आध्यात्मिक संदेश ● सपा के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी का निधन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने PGI में ली अंतिम सांस ● UPITS 2026: अमित शाह ने किया यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 90 देशों के खरीदार पहुंचे ग्रेटर नोएडा ● ग्रेनो बस हादसा: पीड़ितों ने सुनाई खौफनाक कहानी, धुएं और चीख-पुकार के बीच बचाई जान ● यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो आज से, अमित शाह करेंगे उद्घाटन! सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद ● यूपी में चक्रवाती बारिश का अलर्ट, 42 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी ● फतेहाबाद से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस ● राहुल गांधी का बड़ा दावा: चुनावों में धांधली को लेकर 100 प्रतिशत यकीन, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल ● टप्पल में YEIDA की बड़ी कार्रवाई, 30 हेक्टेयर जमीन से हटाया अवैध अतिक्रमण ● यूपीआईटीएस 2026: ग्लोबल सोर्सिंग हब बनेगा उत्तर प्रदेश, 85 देशों के 550 से ज्यादा खरीदार होंगे शामिल

ग्रेटर नोएडा में इस्कॉन गर्ल्स फोरम ने निकाली सात दिवसीय पदयात्रा, हरिनाम संकीर्तन से दिया आध्यात्मिक संदेश

इस्कॉन के गौरवपूर्ण 60 वर्ष पूरे होने और विश्व हरिनाम सप्ताह के अवसर पर इस्कॉन गर्ल्स फोरम (IGF) ग्रेटर नोएडा की ओर से सात दिवसीय पदयात्रा एवं हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया।
top-news

इस्कॉन के गौरवपूर्ण 60 वर्ष पूरे होने और विश्व हरिनाम सप्ताह के अवसर पर इस्कॉन गर्ल्स फोरम (IGF) ग्रेटर नोएडा की ओर से सात दिवसीय पदयात्रा एवं हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। परम पूज्य लोकनाथ स्वामी महाराज के आशीर्वाद और पूर्णानंदी माताजी के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य श्रीकृष्ण के पवित्र नाम का संदेश जन-जन तक पहुंचाना और अधिक से अधिक लोगों को आध्यात्मिक जीवन तथा भारतीय संस्कृति से जोड़ना रहा। सात दिनों तक ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग क्षेत्रों और प्रमुख स्थानों पर पदयात्रा निकाली गई, जिसमें IGF की बालिकाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


पदयात्रा के दौरान युवतियों ने ‘हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे’ महामंत्र का संकीर्तन किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें हरिनाम संकीर्तन, भगवद्गीता और श्रील प्रभुपाद की शिक्षाओं के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। आयोजकों के अनुसार विश्व हरिनाम सप्ताह के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि श्रीकृष्ण के पवित्र नाम का संकीर्तन किसी एक स्थान या वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने का सरल माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान लोगों को भक्ति और आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया गया।

इस सात दिवसीय अभियान में युवतियों की सक्रिय सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। आयोजकों ने बताया कि पदयात्रा के माध्यम से युवा पीढ़ी को भक्ति, संस्कार, सेवा और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया गया। इस्कॉन के 60 वर्षों की यात्रा और विश्व हरिनाम सप्ताह के अवसर पर आयोजित यह अभियान हरिनाम संकीर्तन, भक्ति और जन-जागरण का संगम रहा। IGF ग्रेटर नोएडा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी के जरिए आध्यात्मिक संदेश को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।