Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● फतेहाबाद से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस ● राहुल गांधी का बड़ा दावा: चुनावों में धांधली को लेकर 100 प्रतिशत यकीन, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल ● टप्पल में YEIDA की बड़ी कार्रवाई, 30 हेक्टेयर जमीन से हटाया अवैध अतिक्रमण ● यूपीआईटीएस 2026: ग्लोबल सोर्सिंग हब बनेगा उत्तर प्रदेश, 85 देशों के 550 से ज्यादा खरीदार होंगे शामिल ● राहुल गांधी ने भाजपा की लगातार जीत पर उठाए सवाल, बोले- जहां लोकतंत्र नहीं वहां एंटी-इन्कंबेंसी भी नहीं ● दिल्ली-एनसीआर का AQI: ठंड से पहले ही खराब हुई गुरुग्राम की फिजा, एनसीआर में फिर बढ़ा प्रदूषण ● यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में अमेरिका की बढ़ी भागीदारी, चीन-पाकिस्तान के खरीदारों को नहीं मिला न्योता ● NEET-UG पेपर लीक मामले में आरोपी के बेटे पर NTA की कार्रवाई, दो साल परीक्षा देने पर रोक ● ग्रेटर नोएडा में स्लीपर बस में भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत ● ग्रेटर नोएडा में सपा की बैठक, रामजी लाल सुमन बोले- दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा

ग्रेटर नोएडा में स्लीपर बस में भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक Bus Fire Accident हुआ।
top-news

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक Bus Fire Accident हुआ। जेवर एयरपोर्ट के पास चलती स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में नौ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हुए हैं। बस में करीब 35 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और राहत-बचाव की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही थी।

यमुना एक्सप्रेसवे पर दयानतपुर गांव के पास आग लगने के बाद बस को किनारे रोका गया। आग तेजी से फैलने के कारण यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों ने खिड़कियों से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, जबकि कुछ लोग बस के अंदर फंस गए। पुलिस के अनुसार मृतकों में एक महिला और आठ पुरुष शामिल हैं। कुछ यात्रियों को धुएं के कारण परेशानी हुई और उन्हें भी अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के बाद आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जानकारी में प्रत्यक्षदर्शियों ने बस से पटाखे जैसी आवाज आने की बात कही है, हालांकि आग की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। पुलिस और प्रशासन की टीमों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया और फंसे लोगों व शवों को बाहर निकाला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।