Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● शारदा केयर हेल्थ सिटी में दो दिवसीय पोषण जागरूकता अभियान, डॉक्टरों ने बताया संतुलित आहार का महत्व
● यूपी ट्रेड शो में पुलिस का खास स्टॉल, साइबर अपराध से महिला सुरक्षा तक दी जा रही जानकारी
● ज्ञानेश कुमार ने भाजपा में शामिल होने का ऑफर दिया था? केरल के पूर्व मुख्य सचिव जिजी थॉमसन का दावा
● यूपी ट्रेड शो में स्वदेशी पिस्टल का प्रदर्शन, बर्फीली चोटियों से रेगिस्तान तक सुरक्षा बलों की जरूरतों पर फोकस
● ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-2 और 3 में C&D वेस्ट को लेकर जागरूकता अभियान, खुले में मलबा न डालने की अपील
● ग्रेटर नोएडा में इस्कॉन गर्ल्स फोरम ने निकाली सात दिवसीय पदयात्रा, हरिनाम संकीर्तन से दिया आध्यात्मिक संदेश
● सपा के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी का निधन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने PGI में ली अंतिम सांस
● UPITS 2026: अमित शाह ने किया यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 90 देशों के खरीदार पहुंचे ग्रेटर नोएडा
● ग्रेनो बस हादसा: पीड़ितों ने सुनाई खौफनाक कहानी, धुएं और चीख-पुकार के बीच बचाई जान
● यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो आज से, अमित शाह करेंगे उद्घाटन! सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद
यूपी ट्रेड शो में पुलिस का खास स्टॉल, साइबर अपराध से महिला सुरक्षा तक दी जा रही जानकारी
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में उत्तर प्रदेश पुलिस ने आकर्षक स्टॉल लगाया है।
- sakshi choudhary
- 27 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में उत्तर प्रदेश पुलिस ने आकर्षक स्टॉल लगाया है। “स्मार्ट पुलिस प्रोग्रेसिव यूपी” थीम पर आधारित इस स्टॉल के जरिए लोगों को पुलिस की आधुनिक कार्यप्रणाली, नवीनतम कानूनों, सुरक्षा व्यवस्था और नागरिक सेवाओं की जानकारी दी जा रही है। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अनुसार, स्टॉल पर STF, ATS, यूपी-112, यातायात पुलिस, महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर सेल, FSL, टेलीकॉम, SDRF, GRP और फायर विभाग समेत विभिन्न इकाइयां अपनी सेवाओं और तकनीक का प्रदर्शन कर रही हैं। ट्रेड शो के शुरुआती दिनों से ही बड़ी संख्या में नागरिक, उद्यमी और युवा स्टॉल पर पहुंच रहे हैं। खासतौर पर STF और ATS के आधुनिक हथियारों व तकनीकी उपकरणों को देखने में युवाओं की रुचि देखी जा रही है।
पुलिस के स्टॉल पर नागरिक सेवाओं को लेकर भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस तकनीकी सेवा की ओर से चरित्र सत्यापन, ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण, UP-COP और अन्य एप्लीकेशन के बारे में जानकारी दी जा रही है। वहीं साइबर सेल लोगों को डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग, रैंसमवेयर, मैलवेयर, ट्रोजन, AI आधारित साइबर हमले, सेक्सटॉर्शन, साइबरबुलिंग, वित्तीय धोखाधड़ी, निवेश धोखाधड़ी, फेक कस्टमर केयर, फर्जी लोन ऐप और म्यूल अकाउंट जैसे साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बता रहा है। पुलिस के अनुसार साइबर फ्रॉड होने पर 1930 पर शिकायत करने, नजदीकी साइबर सेल को सूचना देने और ऑनलाइन साइबर पोर्टल के जरिए शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी जा रही है। इसके साथ ही मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर सुरक्षा, महिला कानून और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। बच्चों को गुड टच-बैड टच के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।
पुलिस स्टॉल पर 1090 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 181 महिला हेल्पलाइन सहित विभिन्न जरूरी नंबरों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है। पुलिस कमिश्नरेट के मुताबिक, ट्रेड शो के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों ने भी स्टॉल का भ्रमण किया। पुलिस विभाग के मुताबिक, स्टॉल का उद्देश्य आम लोगों को पुलिस की सेवाओं, आधुनिक तकनीक और सुरक्षा उपायों से सीधे जोड़ना है। UPITS-2026 में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं।