Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● शारदा केयर हेल्थ सिटी में दो दिवसीय पोषण जागरूकता अभियान, डॉक्टरों ने बताया संतुलित आहार का महत्व ● यूपी ट्रेड शो में पुलिस का खास स्टॉल, साइबर अपराध से महिला सुरक्षा तक दी जा रही जानकारी ● ज्ञानेश कुमार ने भाजपा में शामिल होने का ऑफर दिया था? केरल के पूर्व मुख्य सचिव जिजी थॉमसन का दावा ● यूपी ट्रेड शो में स्वदेशी पिस्टल का प्रदर्शन, बर्फीली चोटियों से रेगिस्तान तक सुरक्षा बलों की जरूरतों पर फोकस ● ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-2 और 3 में C&D वेस्ट को लेकर जागरूकता अभियान, खुले में मलबा न डालने की अपील ● ग्रेटर नोएडा में इस्कॉन गर्ल्स फोरम ने निकाली सात दिवसीय पदयात्रा, हरिनाम संकीर्तन से दिया आध्यात्मिक संदेश ● सपा के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी का निधन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने PGI में ली अंतिम सांस ● UPITS 2026: अमित शाह ने किया यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 90 देशों के खरीदार पहुंचे ग्रेटर नोएडा ● ग्रेनो बस हादसा: पीड़ितों ने सुनाई खौफनाक कहानी, धुएं और चीख-पुकार के बीच बचाई जान ● यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो आज से, अमित शाह करेंगे उद्घाटन! सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद

शारदा केयर हेल्थ सिटी में दो दिवसीय पोषण जागरूकता अभियान, डॉक्टरों ने बताया संतुलित आहार का महत्व

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा केयर हेल्थ सिटी और शारदा अस्पताल में दो दिवसीय नेशनल न्यूट्रिशन अवेयरनेस अभियान का आयोजन किया गया।
top-news

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा केयर हेल्थ सिटी और शारदा अस्पताल में दो दिवसीय नेशनल न्यूट्रिशन अवेयरनेस अभियान का आयोजन किया गया। अभियान की थीम “बेहतर जीवन के लिए सही खाएं” रखी गई। इसका उद्देश्य लोगों को संतुलित आहार की अहमियत समझाने के साथ बचपन से ही पोषण की कमी को रोकने, सही खानपान की आदतें विकसित करने और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान लोगों और छात्रों को पोषण संबंधी जानकारी देने के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक और “जुबान का फैसला” जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी पोषण, स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित भोजन को लेकर अपने विचार साझा किए। शारदा यूनिवर्सिटी की ओर से भी 21 और 22 सितंबर को NutriFest 2.0 के तहत National Nutrition Month Celebration 2026 का आयोजन किया गया था, जिसमें स्वस्थ खानपान और पोषण संबंधी जागरूकता पर विभिन्न गतिविधियां कराई गईं।


शारदा केयर हेल्थ सिटी और अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. राममूर्ति शर्मा ने कहा कि आजकल कई बच्चे या तो कमजोर हो रहे हैं या फिर मोटापे का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने इसका एक प्रमुख कारण जंक फूड और बाहर के खाने की बढ़ती पसंद को बताया। डॉ. शर्मा ने कहा कि पारंपरिक भारतीय भोजन जैसे दाल, चावल, सब्जी और रोटी में शरीर के लिए जरूरी कई पोषक तत्व मिलते हैं। भोजन में मौसमी फल और सलाद को शामिल करने से इसे और संतुलित बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वाद के बजाय स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए और घर की दाल, रोटी, मौसमी सब्जियां और फल रोजाना के भोजन का हिस्सा बनाने चाहिए। वहीं शारदा अस्पताल की डाइटिशियन हेड डॉ. श्वेता जायसवाल ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क के लिए संतुलित आहार जरूरी है। उन्होंने बताया कि शिशु अवस्था से किशोरावस्था, गर्भावस्था और वृद्धावस्था तक हर उम्र में सही पोषण की आवश्यकता होती है।

डॉ. श्वेता जायसवाल के अनुसार संतुलित और पौष्टिक आहार को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर कई बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पोषण जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को सही खानपान के प्रति जागरूक करना और संतुलित आहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को भोजन में पोषक तत्वों का संतुलन बनाए रखने, जंक फूड का सेवन सीमित करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। इस अवसर पर एडिशनल एमएस डॉ. सुनीत कुमार घई, डॉ. वर्षा शर्मा, डॉ. शिवानी राठी, डॉ. मयूरी, अदिति, आकांक्षा जोबिया, ऋचा, शिवानी, हरेंद्र दुबे, स्टाफ नर्स और स्टूडेंट्स सहित अन्य लोग मौजूद रहे।