Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● शारदा यूनिवर्सिटी में ‘कोड टू चिप’ वर्कशॉप, छात्रों ने सीखा ASIC डिजाइन का पूरा फ्लो ● कैलाश अस्पताल ग्रेटर नोएडा में हृदय रोग के शुरुआती संकेतों पर राउंड टेबल मीट, 14 अक्टूबर को लगेगा नि:शुल्क कार्डियक कैंप ● नितिन नबीन की अध्यक्षता में भाजपा की बैठक, 65 प्रभारी-सहप्रभारी जुटे; संगठन और चुनावी तैयारियों पर मंथन ● IAS से इस्तीफे के बाद दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बोलीं- किसी दल के साथ नहीं जुड़ूंगी ● झांसी में दर्दनाक हादसा: सुकुवा-ढुकुवा डैम में डूबे तीन युवक, मौके पर मिले शव ● यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में PSIT छात्रों का स्मार्ट बैग, लैपटॉप और मोबाइल की चार्जिंग की सुविधा ● केशव मौर्य ने विनोद तावड़े से की मुलाकात, यूपी संगठन और चुनावी तैयारियों पर चर्चा ● यूपी से मानसून की विदाई, अब बढ़ेगा तापमान; एक सप्ताह में 8 डिग्री तक चढ़ सकता है पारा ● फतेहपुर में गैस सिलिंडर फटने से दो मंजिला मकान ढहा, परिवार के आठ सदस्य मलबे में दबे ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर सख्ती, निर्माण स्थलों पर एंटी-स्मॉग गन और ग्रीन शीट अनिवार्य

IAS से इस्तीफे के बाद दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बोलीं- किसी दल के साथ नहीं जुड़ूंगी

उत्तर प्रदेश कैडर की पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने के बाद अपनी अगली राजनीतिक पारी का एलान कर दिया है।
top-news

उत्तर प्रदेश कैडर की पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने के बाद अपनी अगली राजनीतिक पारी का एलान कर दिया है। मंगलवार को एक्स पर वीडियो जारी करते हुए उन्होंने कहा कि अब वह राजनीति में सक्रिय होंगी और उत्तर प्रदेश से ही अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करेंगी। दिव्या मित्तल ने फिलहाल किसी राजनीतिक दल में शामिल होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वह जनता के साथ मिलकर आगे की राह तय करेंगी और उन लोगों की आवाज बनने की कोशिश करेंगी, जिनकी बात सरकारी दफ्तरों तक नहीं पहुंच पाती या पहुंचने के बाद भी सुनी नहीं जाती।


वीडियो संदेश में दिव्या मित्तल ने अपने प्रशासनिक अनुभवों का जिक्र करते हुए कई मुद्दे उठाए। उन्होंने एक गांव में स्वीकृत स्कूल का निर्माण वर्षों तक शुरू न होने और जमीन आवंटन के बावजूद लाभार्थी को कब्जा नहीं मिलने जैसे मामलों का उल्लेख किया। इसके अलावा उन्होंने गांवों में सड़कों और पुलों की स्थिति, बारिश के दौरान होने वाली परेशानियों, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने का उद्देश्य केवल सत्ता या पद हासिल करना नहीं, बल्कि लोगों की समस्याओं पर जवाबदेही तय करने की दिशा में काम करना है। ये बातें उनके स्वयं के वीडियो संदेश में कही गईं।

दिव्या मित्तल 2013 बैच की आईएएस अधिकारी रही हैं और करीब 13 वर्षों तक प्रशासनिक सेवा में काम किया। उन्होंने 30 अगस्त 2026 को इस्तीफा दिया था, जिसे 15 सितंबर से प्रभावी माना गया। अपने प्रशासनिक कार्यकाल में वह मिर्जापुर और देवरिया समेत कई जिलों में जिलाधिकारी के पद पर रहीं। इस्तीफे के बाद उनके अगले कदम को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं। 27 सितंबर को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने भविष्य को लेकर चार संभावनाओं का जिक्र करते हुए 29 सितंबर को जवाब देने की बात कही थी। अब उन्होंने साफ किया है कि वह राजनीति में सक्रिय होंगी, लेकिन फिलहाल किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं जाएंगी।