Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा वेस्ट में खुला नाला बना खतरा, इरोस संपूर्णम के सामने हादसे की आशंका
● मिशन शक्ति 6.0 के तहत छात्र-छात्राओं और दंपतियों को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
● त्योहारों से पहले गौतमबुद्धनगर पुलिस अलर्ट, अपराधियों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश
● एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल जल्द पारित करे सरकार, ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन ने उठाई मांग
● ग्रेनो प्राधिकरण में संविदा खत्म, फिर भी काम कर रहे अधिकारी-कर्मचारी
● दिवाली से पहले रोशनी से जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, सभी प्रवेश द्वार और गोलचक्कर होंगे रोशन
● ग्रेटर नोएडा में अब 8 रूट पर दौड़ेंगी ई-बसें, बेड़े में शामिल हुईं 10 नई बसें
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर
● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात
त्योहारों से पहले गौतमबुद्धनगर पुलिस अलर्ट, अपराधियों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश
गौतमबुद्धनगर में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
- sakshi choudhary
- 17 Oct, 2026
गौतमबुद्धनगर में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह, जोन के सभी एसीपी और चौकी प्रभारियों के साथ बैठक की। इस दौरान अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने, प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में हिस्ट्रीशीटरों और सक्रिय अपराधियों की नियमित निगरानी, वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और चोरी, लूट व स्नैचिंग जैसी घटनाओं की रोकथाम पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को नियमित पैदल गश्त, वाहन चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करने के निर्देश दिए गए। बाजारों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के साथ रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते की मदद से एंटी-सबोटाज चेकिंग कराने को भी कहा गया। न्यायालय परिसर की सुरक्षा, प्रवेश द्वारों पर जांच और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी मजबूत रखने के निर्देश भी दिए गए।
पुलिस अधिकारियों को लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण करने और जनशिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने को कहा गया। इसके साथ ही मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत स्कूल-कॉलेजों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। महिला हेल्पलाइन और साइबर हेल्पलाइन का प्रचार-प्रसार करने के साथ त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखें और सुरक्षा संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करें।