Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में 25 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह, समाज के अनसुने नायकों को मिलेगा सम्मान ● नवरात्र और दशहरा कार्यक्रमों के लिए ग्रेनो प्राधिकरण ने तैनात किए अधिकारी, आठ वर्क सर्किलों में सौंपी जिम्मेदारी ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट में खुला नाला बना खतरा, इरोस संपूर्णम के सामने हादसे की आशंका ● मिशन शक्ति 6.0 के तहत छात्र-छात्राओं और दंपतियों को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी ● त्योहारों से पहले गौतमबुद्धनगर पुलिस अलर्ट, अपराधियों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश ● एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल जल्द पारित करे सरकार, ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन ने उठाई मांग ● ग्रेनो प्राधिकरण में संविदा खत्म, फिर भी काम कर रहे अधिकारी-कर्मचारी ● दिवाली से पहले रोशनी से जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, सभी प्रवेश द्वार और गोलचक्कर होंगे रोशन ● ग्रेटर नोएडा में अब 8 रूट पर दौड़ेंगी ई-बसें, बेड़े में शामिल हुईं 10 नई बसें ● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित

नवरात्र और दशहरा कार्यक्रमों के लिए ग्रेनो प्राधिकरण ने तैनात किए अधिकारी, आठ वर्क सर्किलों में सौंपी जिम्मेदारी

ग्रेटर नोएडा में नवरात्र, दशहरा और आगामी त्योहारों के मद्देनजर दुर्गा पूजा पंडालों और धार्मिक आयोजनों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है।
top-news

ग्रेटर नोएडा में नवरात्र, दशहरा और आगामी त्योहारों के मद्देनजर दुर्गा पूजा पंडालों और धार्मिक आयोजनों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस के आदेश पर 18 से 20 अक्टूबर तक विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसका उद्देश्य शहर में साफ-सफाई, बिजली, पानी, प्रकाश, सिविल अनुरक्षण और अन्य जरूरी सुविधाओं को सुनिश्चित करना है। प्राधिकरण ने आठ वर्क सर्किलों में अधिकारियों की तैनाती करते हुए स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान व्यवस्थाओं में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


आदेश के अनुसार, 18 अक्टूबर को विशेष कार्याधिकारी अजय कुमार शर्मा को मजिस्ट्रेट और तहसीलदार एसबी सिंह को सह मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। 19 अक्टूबर को विशेष कार्याधिकारी लवलीता कौर मजिस्ट्रेट और नायब तहसीलदार अंकित तिवारी सह मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहेंगे। वहीं, 20 अक्टूबर को विशेष कार्याधिकारी मुकेश कुमार मजिस्ट्रेट और नायब तहसीलदार पुष्पा यादव सह मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी संभालेंगी। वरिष्ठ अधिकारियों में महाप्रबंधक (परियोजना) ए.के. सिंह को सिविल, स्वास्थ्य एवं जल संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि उप महाप्रबंधक विजय रावल स्वास्थ्य एवं अर्बन सर्विसेज से जुड़े कार्य देखेंगे। विद्युत व्यवस्था के लिए प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक अजीत भाई पटेल, सौरभ भारद्वाज, प्रबंधक अश्विनी कुमार चतुर्वेदी, निखिल गुप्ता और विपिन कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जल व्यवस्था की जिम्मेदारी वरिष्ठ प्रबंधक राजीव कुमार, चेतराम, प्रबंधक लवशंकर भारती, रोहित गुप्ता, स्वतंत्र वर्मा और बृजेंद्र कुशवाहा सहित संबंधित अधिकारियों को दी गई है।

सिविल व्यवस्था के लिए वरिष्ठ प्रबंधक राजीव कुमार, प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह, सन्नी यादव, प्रभात शंकर, प्रबंधक प्रशांत समाधिया, नितीश कुमार, स्वतंत्र वर्मा, बृजेंद्र कुशवाहा, अभिषेक पाल, दिव्या चौधरी, राकेश बाबू और मिथिलेश कुमार को अलग-अलग वर्क सर्किलों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम, प्रबंधक संध्या सिंह, विवेक किशोर और रोहित गुप्ता को तैनात किया गया है। प्राधिकरण ने सभी संबंधित अधिकारियों को दुर्गा पूजा पंडालों और धार्मिक स्थलों पर साफ-सफाई, विद्युतीकरण, प्रकाश व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा, सिविल अनुरक्षण और पानी के टैंकर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही रेहड़ी-पटरी के प्रबंधन और आवारा पशुओं पर नियंत्रण रखने को भी कहा गया है। आदेश में चेतावनी दी गई है कि व्यवस्थाओं में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।