Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● Greater Noida News: PNB घोटाले में बैंक कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई, मुख्य स्टाफ निलंबित; CBI ने शुरू की जांच
● Greater Noida News: महागुन मायवुड्स सोसायटी में दर्दनाक हादसा, बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत
● UP Weather Update: साइक्लोन अर्नब कमजोर, फिर भी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट; कई जिलों में आंधी-ओलावृष्टि की आशंका
● 1 नवंबर से दिल्ली में गैर-BS6 वाहनों की नो एंट्री, नोएडा-ग्रेटर नोएडा के यात्रियों पर पड़ेगा असर
● गौतमबुद्धनगर में जनशिकायतों पर बड़ी कार्रवाई, 5 चौकी प्रभारी निलंबित; कई अधिकारियों की जांच शुरू
● Greater Noida News: शारदा यूनिवर्सिटी में ‘सस्टेन-ए-थॉन 2.0’ का समापन, 48 विश्वविद्यालयों की 70 से अधिक टीमों ने लिया हिस्सा
● Delhi-NCR Pollution: खराब AQI में कौन-सा मास्क पहनें? N95 और N99 में अंतर समझें, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
● Delhi-NCR Weather Update: चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, नोएडा-गाजियाबाद समेत कई इलाकों में बूंदाबांदी; IMD का अलर्ट
● Share Market Update: सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 22,800 के पार; IT और बैंकिंग शेयरों में तेजी से बाजार को सहारा
● Karwa Chauth 2026: दिल्ली-NCR में इस समय दिख सकता है चांद, नोएडा-गाजियाबाद में महिलाओं को करना होगा इंतजार
Greater Noida News: महागुन मायवुड्स सोसायटी में दर्दनाक हादसा, बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत
ग्रेटर नोएडा की एक हाईराइज सोसायटी में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसे में पिता और उनके 11 वर्षीय बेटे की मौत हो गई।
- sakshi choudhary
- 30 Oct, 2026
ग्रेटर नोएडा की एक हाईराइज सोसायटी में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसे में पिता और उनके 11 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। घटना महागुन मायवुड्स सोसायटी के टॉवर-23 की है। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय रणदीप पात्रा और उनके बेटे आरव के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही सोसायटी में शोक का माहौल बन गया। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से आसपास के लोग भी स्तब्ध हैं।
पूजा के लिए फूल तोड़ने के दौरान हुआ हादसा
प्रारंभिक पुलिस जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह पिता-पुत्र बालकनी में पूजा के लिए फूल तोड़ने गए थे। इसी दौरान सीढ़ी से फिसलने के कारण दोनों नीचे गिर गए। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि घटना की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।