Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड़ चौक अंडरपास का कल से ट्रायल शुरू, तीन दिन तक वाहनों के लिए खुलेगा रास्ता ● जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच नए विद्यार्थियों का हुआ स्वागत ● खुर्जा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2100 लीटर सरसों का तेल बरामद; 1300 लीटर एक्सपायरी, ट्रेडर्स की बिक्री पर रोक ● अखिलेश यादव का बड़ा एलान, 2027 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे; बोले- जो शुभ रहा है, वही फिर से करूंगा ● दिवाली से पहले ही जहरीली हुई दिल्ली-NCR की हवा, AQI 300 के पार; डॉ. रणदीप गुलेरिया ने दी स्वास्थ्य को लेकर चेतावनी ● NEET PG में बड़े बदलाव की तैयारी, पर्सेंटाइल की जगह लागू हो सकती है रैंक आधारित व्यवस्था; 2027 से बदल सकते हैं दाखिले के नियम ● Greater Noida: PNB घोटाले में 22 से 35 करोड़ रुपये तक की कथित हेराफेरी का आरोप, सैकड़ों किसान और खाताधारक महापंचायत में जुटे ● आईफोन को टक्कर देने आ रहा Cyclon AI स्मार्टफोन, खुद बनाएगा ऐप और बिना छुए पूरे करेगा आपके काम ● अयोध्या दीपोत्सव: 'समाज को बांटती है जाति की जड़ता', सीएम योगी बोले- साझा आस्था और संस्कृति जोड़ती है लोगों को ● धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में उछाल, 500 रुपये महंगा हुआ 24 कैरेट गोल्ड; चांदी 2 लाख रुपये से नीचे

जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच नए विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया।
top-news

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप के विभिन्न संस्थानों और पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। फ्रेशर्स पार्टी का उद्देश्य नए छात्रों को संस्थान के माहौल से परिचित कराना, आपसी मेलजोल बढ़ाना और उनके कॉलेज जीवन की शुरुआत को यादगार बनाना रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, फैशन शो और नाट्य प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान ग्रुप के चेयरमैन डॉ. राजेश गुप्ता, वाइस चेयरमैन गौरव गुप्ता, मैनेजमेंट सदस्य बजरंग लाल गुप्ता और जे.एस. रावल समेत विभिन्न संस्थानों के निदेशक, डीन, विभागाध्यक्ष और शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम में डॉ. धीरज गुप्ता, डॉ. सविता मोहन, डॉ. अंशुल शर्मा, प्रो. मंजू राजपूत, डॉ. कल्पना रानी जायस, डॉ. नीति श्रीवास्तव, वाइस प्रेसिडेंट टी.एन. चौरसिया, सुशील भारद्वाज, नितिन मेहरा, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट निदेशक डॉ. बबीता जी. कटारिया और ग्रुप रजिस्ट्रार अनिल मधवाल सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।


डांस, सिंगिंग और फैशन शो ने बांधा समां


कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने ग्रुप डांस, सोलो सिंगिंग, इंस्ट्रुमेंटल परफॉर्मेंस, फैशन शो, स्किट और नाट्य मंचन जैसी प्रस्तुतियां दीं। हर प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। खासतौर पर फैशन शो में विद्यार्थियों ने अपने आत्मविश्वास, रचनात्मकता और स्टाइल का प्रदर्शन किया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं के आधार पर अलग-अलग पाठ्यक्रमों से मिस्टर और मिस फ्रेशर का चयन भी किया गया। बीटेक में शिवांश और एकता, बीसीए-एकेटीयू में विक्की और तन्वी सिंह, एमसीए में सरवजीत चौहान और महिमा उपाध्याय, बीबीए-एकेटीयू में अर्पित और प्रियांशी तथा एमबीए इंटीग्रेटेड में आयुष और हर्षिता को यह खिताब मिला। वहीं एमबीए में नित्यानंद और भूमिका, बीबीए में साहिल और महक, बीसीए में वंश और श्रेया, बीकॉम में आयुष और साक्षी सिंह, एलएलबी में हर्ष और काम्या, नर्सिंग में आयुष और इशिता तथा फार्मेसी में आर्यन खान और कीर्तिका को मिस्टर एवं मिस फ्रेशर चुना गया।

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर संस्थान का जोर


इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने सभी चयनित विद्यार्थियों, प्रतिभागियों और आयोजनकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जीएनआईओटी केवल शिक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देता है। संस्थान का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सांस्कृतिक, सामाजिक और व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी और कुशल व्यक्तित्व के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नए विद्यार्थियों को एक-दूसरे से जुड़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं। कार्यक्रम का समापन मशहूर गायक आकाश चौहान की लाइव प्रस्तुति के साथ हुआ। उन्होंने एक के बाद एक शानदार गाने प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कॉलेज परिसर में देर तक संगीत और उत्साह का माहौल बना रहा। विद्यार्थियों ने लाइव शो का भरपूर आनंद लिया और फ्रेशर्स पार्टी उनके लिए यादगार बन गई।