Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में दीपावली उत्सव, प्रेम और सद्भाव का दिया संदेश
● दिवाली से पहले ग्रेटर नोएडा की सड़कें और गांव रोशनी से जगमगाए, 1200 स्ट्रीट लाइटें हुईं चालू
● जेवर में 100 दिन से धरने पर किसान, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान; धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवाली
● 12 दिसंबर को परिवार संग अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव, रामलला के दर्शन कर हनुमानगढ़ी में भी टेकेंगे मत्था
● ग्रेटर नोएडा: सिरसा और डाढ़ा के 127 किसानों को दिवाली पर मिला 6 फीसदी आबादी भूखंड का तोहफा
● ग्रेटर नोएडा में 85 रेहड़ी-पटरी वालों को मिले वेंडिंग प्लेटफॉर्म, 12 सेक्टरों में बनाए गए हैं 769 प्लेटफॉर्म
● यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए सब-इंस्पेक्टर, सीएम योगी बोले- अब भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार
● ग्रेटर नोएडा: दिवाली रंगोली के जरिए छात्राओं ने दिया सोशल मीडिया की लत से बचने का संदेश
● शारदा यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मनी दिवाली, ‘दीवाली धमाल 2026’ और ‘दीपोत्सव’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
● यूपी में दो IAS अधिकारियों का तबादला, भवानी सिंह खंगारौत बने गन्ना आयुक्त
ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में दीपावली उत्सव, प्रेम और सद्भाव का दिया संदेश
ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में दीपावली और धनतेरस का उत्सव बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।
- sakshi choudhary
- 07 Nov, 2026
ग्रेटर नोएडा। ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में दीपावली और धनतेरस का उत्सव बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष डॉ. विनोद सिंह, प्राचार्य डॉ. लोकेश शर्मा और उपप्राचार्य डॉ. अर्चना सिंह ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया गया। संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि दीपावली केवल घरों को रोशन करने का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में खुशियां और सकारात्मकता फैलाने का अवसर भी है।
समाज के हर वर्ग तक पहुंचे खुशियों का उजाला
संस्थान के अध्यक्ष, प्राचार्य और उपप्राचार्य ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का वास्तविक अर्थ तभी पूरा होगा, जब समाज का हर वर्ग सुखी और समृद्ध होगा। जब तक समाज में कोई व्यक्ति वंचित, निर्धन, दुखी या पीड़ित है, तब तक दीपावली की खुशियां अधूरी हैं। उन्होंने कहा कि सच्चे अर्थों में दीप तभी जलेंगे, जब सभी लोग समर्थ, स्वस्थ और खुशहाल होंगे तथा हर व्यक्ति को मां सरस्वती और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। इसके लिए समाज के सभी लोगों को मिलकर काम करना होगा।
विद्यार्थियों और स्टाफ को दी गई शुभकामनाएं
कार्यक्रम में संस्थान के सभी स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि समाज में समानता, सहयोग और सद्भाव की भावना को मजबूत करना जरूरी है। सबका साथ और सबका विकास की भावना के साथ ही त्योहार को सार्थक बनाया जा सकता है। इस अवसर पर मीडिया का आभार संस्थान के मीडिया प्रभारी एवं शिक्षाविद् डॉ. एनसी शर्मा ने व्यक्त किया।