Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा: गुलिस्तानपुर के 113 किसानों को मिला 6 फीसदी आबादी भूखंड, 90 प्लॉट का निकाला गया ड्रॉ ● यूपी में 16 IAS अधिकारियों का फेरबदल, रवि कुमार एनजी को UPSIDA की जिम्मेदारी ● बाल दिवस पर एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज में सजा रंगोत्सव, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा ● ट्रेड फेयर में ग्रेटर नोएडा की परियोजनाओं का प्रदर्शन, यूपी के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने किया प्राधिकरण के स्टॉल का निरीक्षण ● एडवोकेट मुकेश नागर को भाजपा ओबीसी मोर्चा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी। ● 16 नवंबर से शुरू होगा जनगणना-2027 का स्व-गणना अभियान, घर बैठे ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार का विवरण ● छठ पूजा के लिए सज गए ग्रेटर नोएडा के बाजार, 21 घाटों पर होगी पूजा; आज नहाय-खाय से महापर्व की शुरुआत ● यूपी में PDA की काट के लिए BJP की नई रणनीति, पश्चिम क्षेत्र की कमान गुर्जर नेता नवाब सिंह नागर को ● दिल्ली से खुर्जा तक दौड़ सकती है नमो भारत ट्रेन, दादरी और दनकौर को जोड़ने की मांग ● Greater Noida News: 77.66 करोड़ रुपये के RERA बकाये पर तीन बिल्डर डायरेक्टर गिरफ्तार, 15 दिन के लिए जेल भेजे गए

यूपी में 16 IAS अधिकारियों का फेरबदल, रवि कुमार एनजी को UPSIDA की जिम्मेदारी

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार, 16 नवंबर को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) रवि कुमार एनजी का तबादला कर दिया है।
top-news

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार, 16 नवंबर को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) रवि कुमार एनजी का तबादला कर दिया है। उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) का नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, अब तक UPSIDA के CEO की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. बलकार सिंह को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का नया CEO बनाया गया है। इस बदलाव के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की कमान अब डॉ. बलकार सिंह के हाथों में होगी।


रवि कुमार एनजी को नई जिम्मेदारी के तहत UPSIDA के CEO के साथ आयुक्त एवं निदेशक, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं, डॉ. बलकार सिंह ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के CEO के साथ स्थानिक आयुक्त और आयुक्त, एनसीआर की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इसके अलावा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) प्रवीण वर्मा का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें शामली का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इस तरह ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के शीर्ष प्रशासनिक पदों पर एक साथ महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है.

इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद नए CEO डॉ. बलकार सिंह के सामने ग्रेटर नोएडा के विकास कार्यों को गति देने, किसानों की समस्याओं का समाधान करने, औद्योगिक निवेश बढ़ाने और शहर में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की चुनौती होगी। साथ ही, बिल्डर परियोजनाओं, अधूरे विकास कार्यों और नागरिकों से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। अब शहरवासियों और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की नजरें नए CEO के कार्यकाल और उनकी प्राथमिकताओं पर रहेंगी।