Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए प्राधिकरण ने तेज की कार्रवाई, 11 हॉटस्पॉट पर रहेगी विशेष निगरानी ● ग्रेटर नोएडा में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान, दुकानदारों पर 16 हजार रुपये का जुर्माना ● ग्रेटर नोएडा के बिसरख डूब क्षेत्र में चला प्राधिकरण का बुलडोजर, 12 हजार वर्ग मीटर जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त ● ग्रेटर नोएडा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताए बीमारियों से बचाव के तरीके ● PM मोदी की अपील के बाद RBI गवर्नर की दो टूक: ट्रेड डील का फायदा उठाने में भारतीय ● छह साल का इंतजार खत्म! नोएडा के सुपरनोवा प्रोजेक्ट में फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू, पहले दिन 5 खरीदारों को मिला मालिकाना हक ● गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर बदले, 28 IPS अधिकारियों के तबादले ● एक्वा लाइन मेट्रो की टिकट मशीनें खराब, यात्रियों की बढ़ी परेशानी; टिकट के लिए लग रहीं लंबी कतारें ● न्यू नोएडा में शामिल होने की आस लगाए बैठे एनटीपीसी क्षेत्र के 20 से ज्यादा गांव, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार ● ग्रेटर नोएडा एनसीआर का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, AQI 254 के पार; चार मॉनिटरिंग स्टेशन बंद

छह साल का इंतजार खत्म! नोएडा के सुपरनोवा प्रोजेक्ट में फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू, पहले दिन 5 खरीदारों को मिला मालिकाना हक

नोएडा: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरटेक के सुपरनोवा प्रोजेक्ट में फ्लैट खरीदारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। करीब छह साल से अटकी फ्लैटों की रजिस्ट्री की प्रक्रिया आखिरकार शुरू हो गई है। नोवा ईस्ट और नोवा वेस्ट टावरों में बृहस्पतिवार से रजिस्ट्री कराई जाने लगी।
top-news

नोएडा: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरटेक के सुपरनोवा प्रोजेक्ट में फ्लैट खरीदारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। करीब छह साल से अटकी फ्लैटों की रजिस्ट्री की प्रक्रिया आखिरकार शुरू हो गई है। नोवा ईस्ट और नोवा वेस्ट टावरों में बृहस्पतिवार से रजिस्ट्री कराई जाने लगी। पहले ही दिन पांच खरीदारों ने अपने फ्लैट की रजिस्ट्री पूरी कराई। लंबे समय से अपने घर के कानूनी मालिकाना हक का इंतजार कर रहे खरीदारों के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। अब बाकी खरीदारों को भी जल्द रजिस्ट्री होने की उम्मीद जगी है।


दरअसल, सुपरनोवा प्रोजेक्ट में दिवालिया प्रक्रिया और बिल्डर की आर्थिक परेशानियों के चलते वर्ष 2019 से रजिस्ट्री का काम अटका हुआ था। कई खरीदारों ने फ्लैट की पूरी कीमत चुकाने के बाद कब्जा भी ले लिया था, लेकिन उनके नाम पर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही थी। इस वजह से उन्हें लंबे समय तक कानूनी मालिकाना हक के लिए इंतजार करना पड़ा। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। 16 दिसंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा प्राधिकरण को निर्देश दिया था कि जिन खरीदारों ने फ्लैट की पूरी कीमत चुका दी है, उनकी रजिस्ट्री की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और बिल्डर के पुराने बकाये के भुगतान को इसकी शर्त न बनाया जाए। इसके बाद आवश्यक प्रक्रियाओं और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद अब रजिस्ट्री शुरू हो सकी है।


492 खरीदारों को भी जगी उम्मीद

सुपरनोवा के नोवा ईस्ट और नोवा वेस्ट टावरों में कुल 582 आवासीय फ्लैट हैं। इनमें से 85 फ्लैटों की रजिस्ट्री वर्ष 2019-20 में पहले ही हो चुकी थी। इसके बाद प्रक्रिया रुक गई थी। अब पहले दिन पांच फ्लैटों की रजिस्ट्री होने के बाद शेष 492 फ्लैटों के खरीदारों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। स्टांप एवं रजिस्ट्री विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बाकी फ्लैटों की रजिस्ट्री सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप कराई जाएगी। पहले दिन विभाग को स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में करीब 29.20 लाख रुपये मिले। इस प्रोजेक्ट में रजिस्ट्री शुरू होना उन खरीदारों के लिए भी अहम है, जो वर्षों से भुगतान और कब्जे के बावजूद कानूनी दस्तावेजों का इंतजार कर रहे थे।