Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● किसानों की राजनीति में नई पार्टी की एंट्री, 7 राज्यों की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा किसान क्रांति दल ● नोएडा के उद्योगों में युवाओं को मिलेगा काम सीखने का मौका, ITI और उद्यमियों के बीच बढ़ेगा तालमेल, अप्रेंटिस को मिलेंगे 1500 रुपये महीने ● नोएडा की 212 करोड़ की सेफ सिटी परियोजना फिर अटकी, चौथी बार बढ़ाई टेंडर की तारीख, अब 10 दिसंबर तक आवेदन ● नोएडा एलिवेटेड रोड: 38 दिन बाद भी नहीं बनी मरम्मत की योजना, एक लेन बंद होने से कई सेक्टरों में लग रहा जाम ● छात्रों को मिला नया होमवर्क, घर में तलाशेंगे 18 साल के नए वोटर, 1500 से अधिक स्कूलों को निर्देश ● जनगणना 2027: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहरवासियों से की स्व-गणना की अपील, 30 नवंबर तक ऑनलाइन भरें परिवार का ब्योरा ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए प्राधिकरण ने तेज की कार्रवाई, 11 हॉटस्पॉट पर रहेगी विशेष निगरानी ● ग्रेटर नोएडा में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान, दुकानदारों पर 16 हजार रुपये का जुर्माना ● ग्रेटर नोएडा के बिसरख डूब क्षेत्र में चला प्राधिकरण का बुलडोजर, 12 हजार वर्ग मीटर जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त ● ग्रेटर नोएडा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताए बीमारियों से बचाव के तरीके

ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए प्राधिकरण ने तेज की कार्रवाई, 11 हॉटस्पॉट पर रहेगी विशेष निगरानी

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भी प्रदूषण नियंत्रण के लिए अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।
top-news

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भी प्रदूषण नियंत्रण के लिए अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। शहर के 11 चिह्नित हॉटस्पॉट पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए 21 टीमें गठित की गई हैं, जबकि धूल नियंत्रण के लिए 107 वाटर टैंकर और 32 एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। प्राधिकरण के सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने 27 नवंबर को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अगले दो महीने तक विशेष अभियान चलाने और नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। बैठक में एसीईओ प्रेरणा सिंह, एसीईओ सुमित यादव और एसीईओ नूपुर गोयल भी मौजूद रहीं। सीईओ ने स्पष्ट किया कि प्रदूषण नियंत्रण के उपायों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ग्रेटर नोएडा में 11 हॉटस्पॉट चिह्नित किए हैं। इनमें गौड़ चौक अंडरपास, मकौड़ा गोलचक्कर, तिलपता गोलचक्कर, एसीई गोलचक्कर से 130 मीटर रोड और सीआरपीएफ कैंप से फेज-दो नोएडा रोड समेत अन्य स्थान शामिल हैं। इन इलाकों में सड़क की धूल, टूटी सड़कें और निर्माण कार्य वायु प्रदूषण के प्रमुख कारण माने गए हैं। इन सभी स्थानों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जिन्हें नियमित निरीक्षण कर कार्रवाई की रिपोर्ट देनी होगी। प्राधिकरण के मुताबिक, धूल प्रभावित सड़कों पर 107 वाटर टैंकर और 32 ट्रक व एंटी स्मॉग गन के माध्यम से पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। इसके अलावा 14 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों से सड़कों की सफाई की जा रही है। अधिकारियों को सफाई से पहले और बाद की तस्वीरें रिकॉर्ड में रखने तथा मशीनों का अधिकतम इस्तेमाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माणाधीन स्थलों पर भी 247 एंटी स्मॉग गन लगाई गई हैं। यहां बैरिकेडिंग और व्हील वॉशिंग की व्यवस्था की नियमित जांच की जाएगी। वहीं, शहर में चिह्नित 56 कूड़ा जमा होने वाले स्थलों (जीवीपी) की सफाई और सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

बैठक में प्रदूषण और ग्रेप नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई कार्रवाई का ब्योरा भी प्रस्तुत किया गया। प्राधिकरण के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक 100 उल्लंघनकर्ताओं पर कुल 5.28 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसमें निर्माण कार्यों से जुड़े 36 मामलों में 48.10 लाख रुपये, आरएमसी प्लांट के 48 मामलों में 4.65 करोड़ रुपये, कूड़ा जलाने के तीन मामलों में 2.25 लाख रुपये और अन्य 13 मामलों में 12.70 लाख रुपये का जुर्माना शामिल है। सीईओ ने अधिकारियों को जुर्माने की वसूली सुनिश्चित करने और भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही साप्ताहिक बाजारों और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में नियमित सफाई, कूड़े के उचित निस्तारण, बागवानी कचरे से कंपोस्ट बनाने और सार्वजनिक स्थानों पर लकड़ी के बजाय इलेक्ट्रिक या गैस हीटर के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।