Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● किसानों की राजनीति में नई पार्टी की एंट्री, 7 राज्यों की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा किसान क्रांति दल ● नोएडा के उद्योगों में युवाओं को मिलेगा काम सीखने का मौका, ITI और उद्यमियों के बीच बढ़ेगा तालमेल, अप्रेंटिस को मिलेंगे 1500 रुपये महीने ● नोएडा की 212 करोड़ की सेफ सिटी परियोजना फिर अटकी, चौथी बार बढ़ाई टेंडर की तारीख, अब 10 दिसंबर तक आवेदन ● नोएडा एलिवेटेड रोड: 38 दिन बाद भी नहीं बनी मरम्मत की योजना, एक लेन बंद होने से कई सेक्टरों में लग रहा जाम ● छात्रों को मिला नया होमवर्क, घर में तलाशेंगे 18 साल के नए वोटर, 1500 से अधिक स्कूलों को निर्देश ● जनगणना 2027: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहरवासियों से की स्व-गणना की अपील, 30 नवंबर तक ऑनलाइन भरें परिवार का ब्योरा ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए प्राधिकरण ने तेज की कार्रवाई, 11 हॉटस्पॉट पर रहेगी विशेष निगरानी ● ग्रेटर नोएडा में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान, दुकानदारों पर 16 हजार रुपये का जुर्माना ● ग्रेटर नोएडा के बिसरख डूब क्षेत्र में चला प्राधिकरण का बुलडोजर, 12 हजार वर्ग मीटर जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त ● ग्रेटर नोएडा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताए बीमारियों से बचाव के तरीके

जनगणना 2027: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहरवासियों से की स्व-गणना की अपील, 30 नवंबर तक ऑनलाइन भरें परिवार का ब्योरा

जनगणना 2027 को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर में जागरूकता अभियान शुरू किया है। प्राधिकरण की ओर से शहरवासियों से स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की जा रही है।
top-news

जनगणना 2027 को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर में जागरूकता अभियान शुरू किया है। प्राधिकरण की ओर से शहरवासियों से स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की जा रही है। प्राधिकरण लोगों को बता रहा है कि वे जनगणना कर्मचारियों के घर पहुंचने से पहले ही अपने परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए 30 नवंबर 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है।


ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उत्तर प्रदेश समेत पंजाब, गोवा और उत्तराखंड के बर्फ मुक्त क्षेत्रों में 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया चल रही है। प्राधिकरण की इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को ऑनलाइन स्व-गणना के प्रति जागरूक करना है, ताकि शहर के परिवार समय रहते अपनी जानकारी दर्ज कर सकें। इसके लिए नागरिक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपने घर और परिवार का विवरण भर सकते हैं।


प्राधिकरण की ओर से लोगों को यह भी जागरूक किया जा रहा है कि ऑनलाइन जानकारी जमा करने के बाद मिलने वाली स्व-गणना आईडी को सुरक्षित रखें। जब जनगणना कर्मचारी घर-घर पहुंचेंगे, तब उन्हें यह आईडी उपलब्ध कराई जा सकती है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहरवासियों से अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना स्व-गणना पूरी करने की अपील की है। जनगणना के आंकड़े शहर और देश की भविष्य की विकास योजनाओं, सरकारी सुविधाओं तथा संसाधनों के नियोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में प्राधिकरण का प्रयास है कि ग्रेटर नोएडा का अधिक से अधिक नागरिक वर्ग इस प्रक्रिया से जुड़े और अपनी जानकारी सही तरीके से दर्ज करे।