Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● किसानों की राजनीति में नई पार्टी की एंट्री, 7 राज्यों की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा किसान क्रांति दल ● नोएडा के उद्योगों में युवाओं को मिलेगा काम सीखने का मौका, ITI और उद्यमियों के बीच बढ़ेगा तालमेल, अप्रेंटिस को मिलेंगे 1500 रुपये महीने ● नोएडा की 212 करोड़ की सेफ सिटी परियोजना फिर अटकी, चौथी बार बढ़ाई टेंडर की तारीख, अब 10 दिसंबर तक आवेदन ● नोएडा एलिवेटेड रोड: 38 दिन बाद भी नहीं बनी मरम्मत की योजना, एक लेन बंद होने से कई सेक्टरों में लग रहा जाम ● छात्रों को मिला नया होमवर्क, घर में तलाशेंगे 18 साल के नए वोटर, 1500 से अधिक स्कूलों को निर्देश ● जनगणना 2027: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहरवासियों से की स्व-गणना की अपील, 30 नवंबर तक ऑनलाइन भरें परिवार का ब्योरा ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए प्राधिकरण ने तेज की कार्रवाई, 11 हॉटस्पॉट पर रहेगी विशेष निगरानी ● ग्रेटर नोएडा में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान, दुकानदारों पर 16 हजार रुपये का जुर्माना ● ग्रेटर नोएडा के बिसरख डूब क्षेत्र में चला प्राधिकरण का बुलडोजर, 12 हजार वर्ग मीटर जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त ● ग्रेटर नोएडा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताए बीमारियों से बचाव के तरीके

नोएडा एलिवेटेड रोड: 38 दिन बाद भी नहीं बनी मरम्मत की योजना, एक लेन बंद होने से कई सेक्टरों में लग रहा जाम

नोएडा के एलिवेटेड रोड पर बने गड्ढे ने हजारों वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। हैरानी की बात यह है कि गड्ढा होने के 38 दिन बीत जाने के बाद भी नोएडा प्राधिकरण मरम्मत की ठोस योजना तैयार नहीं कर पाया है।
top-news

नोएडा के एलिवेटेड रोड पर बने गड्ढे ने हजारों वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। हैरानी की बात यह है कि गड्ढा होने के 38 दिन बीत जाने के बाद भी नोएडा प्राधिकरण मरम्मत की ठोस योजना तैयार नहीं कर पाया है। सेक्टर-33 के सामने बने इस गड्ढे के कारण 21 अक्टूबर से सेक्टर-61 से सेक्टर-18 की ओर जाने वाली लेन पर यातायात बंद है। इसका सीधा असर आसपास के कई सेक्टरों और प्रमुख सड़कों पर देखने को मिल रहा है।


दरअसल, सेक्टर-27 से सेक्टर-60 तक करीब 4.8 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड पर 18 अक्टूबर को पहली बार गड्ढा हुआ था। नोएडा प्राधिकरण ने शुरुआत में बिटुमेन भरवाकर यातायात चालू रखा, लेकिन मरम्मत टिक नहीं पाई और दो दिन बाद उसी जगह दोबारा गड्ढा हो गया। इसके बाद सुरक्षा के लिहाज से संबंधित लेन को बंद कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राधिकरण ने आईआईटी रुड़की से जांच कराई। टीम ने कई बार मौके पर पहुंचकर परीक्षण किए और निर्माण सामग्री के नमूने भी लिए। हालांकि, जांच और रिपोर्ट की प्रक्रिया में करीब एक महीना गुजर गया। अब तक मरम्मत की कार्ययोजना को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।


एक लेन बंद होने से कई सेक्टरों के लोग परेशान

एलिवेटेड रोड की लेन बंद होने के कारण सभी वाहन नीचे की सड़क से गुजर रहे हैं। इससे सुबह और शाम के व्यस्त समय में लंबा जाम लग रहा है। सेक्टर-61, 52, 53, 34, 23 और गिझोड़ गांव के निवासी सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा मास्टर प्लान रोड-3 पर होशियारपुर से महामाया फ्लाईओवर तक भी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। करीब 480 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एलिवेटेड रोड की मरम्मत कब शुरू होगी और बंद लेन कब खुलेगी, इसकी तारीख अभी तय नहीं है। नोएडा प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह के मुताबिक, मरम्मत के लिए आईआईटी या किसी विशेषज्ञ एजेंसी से कार्ययोजना तैयार कराई जाएगी। इसके बाद मौके पर काम शुरू होगा। वहीं ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि लेन बंद होने का असर आसपास की कई सड़कों पर पड़ रहा है।