Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● किसानों की राजनीति में नई पार्टी की एंट्री, 7 राज्यों की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा किसान क्रांति दल ● नोएडा के उद्योगों में युवाओं को मिलेगा काम सीखने का मौका, ITI और उद्यमियों के बीच बढ़ेगा तालमेल, अप्रेंटिस को मिलेंगे 1500 रुपये महीने ● नोएडा की 212 करोड़ की सेफ सिटी परियोजना फिर अटकी, चौथी बार बढ़ाई टेंडर की तारीख, अब 10 दिसंबर तक आवेदन ● नोएडा एलिवेटेड रोड: 38 दिन बाद भी नहीं बनी मरम्मत की योजना, एक लेन बंद होने से कई सेक्टरों में लग रहा जाम ● छात्रों को मिला नया होमवर्क, घर में तलाशेंगे 18 साल के नए वोटर, 1500 से अधिक स्कूलों को निर्देश ● जनगणना 2027: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहरवासियों से की स्व-गणना की अपील, 30 नवंबर तक ऑनलाइन भरें परिवार का ब्योरा ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए प्राधिकरण ने तेज की कार्रवाई, 11 हॉटस्पॉट पर रहेगी विशेष निगरानी ● ग्रेटर नोएडा में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान, दुकानदारों पर 16 हजार रुपये का जुर्माना ● ग्रेटर नोएडा के बिसरख डूब क्षेत्र में चला प्राधिकरण का बुलडोजर, 12 हजार वर्ग मीटर जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त ● ग्रेटर नोएडा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताए बीमारियों से बचाव के तरीके

नोएडा के उद्योगों में युवाओं को मिलेगा काम सीखने का मौका, ITI और उद्यमियों के बीच बढ़ेगा तालमेल, अप्रेंटिस को मिलेंगे 1500 रुपये महीने

नोएडा: औद्योगिक शहर नोएडा में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उद्योगों को कुशल श्रमिक देने की दिशा में पहल की जा रही है। इसके लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) और उद्योगों के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया है।
top-news

नोएडा: औद्योगिक शहर नोएडा में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उद्योगों को कुशल श्रमिक देने की दिशा में पहल की जा रही है। इसके लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) और उद्योगों के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया है। नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (NEA) भवन, सेक्टर-6 में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौतमबुद्ध नगर और एनईए की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। इसमें उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण देने और अप्रेंटिसशिप योजना का लाभ अधिक से अधिक छात्रों तक पहुंचाने पर चर्चा की गई।


बैठक में आईटीआई के प्रधानाचार्य अवनेन्द्र पांडे ने कहा कि आईटीआई का अस्तित्व उद्योगों से जुड़ा हुआ है। संस्थान में अलग-अलग ट्रेड में उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने उद्यमियों से अपील की कि यदि उन्हें श्रमिकों की आवश्यकता है तो वे सीधे आईटीआई पहुंचकर विद्यार्थियों का चयन कर सकते हैं। इतना ही नहीं, उद्यमी प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को अपनी औद्योगिक इकाइयों में ले जाकर कामकाज और उद्योग की बुनियादी जरूरतों से भी परिचित करा सकते हैं। इससे छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ वास्तविक औद्योगिक माहौल में काम करने का अनुभव मिलेगा।


अप्रेंटिस रखने पर हर महीने मिलेगा 1500 रुपये भत्ता

बैठक में अप्रेंटिसशिप योजना पर भी विशेष चर्चा हुई। प्रधानाचार्य ने बताया कि उद्यमी आईटीआई के विद्यार्थियों को अप्रेंटिस के तौर पर रख सकते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से पोर्टल उपलब्ध कराया गया है और प्रत्येक प्रशिक्षु को 1500 रुपये प्रतिमाह भत्ता दिया जाता है। वहीं, एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को इस तरह तैयार किया जाना चाहिए कि वे उद्योगों में पहुंचकर कम समय में कुशल श्रमिक बन सकें। इससे उद्योगों को प्रशिक्षित कर्मचारी मिलेंगे और युवाओं के लिए रोजगार तथा करियर में आगे बढ़ने के अवसर बनेंगे। बैठक में एनईए के महासचिव वीके सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कत्याल समेत बड़ी संख्या में उद्यमी मौजूद रहे।