Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● किसानों की राजनीति में नई पार्टी की एंट्री, 7 राज्यों की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा किसान क्रांति दल
● नोएडा के उद्योगों में युवाओं को मिलेगा काम सीखने का मौका, ITI और उद्यमियों के बीच बढ़ेगा तालमेल, अप्रेंटिस को मिलेंगे 1500 रुपये महीने
● नोएडा की 212 करोड़ की सेफ सिटी परियोजना फिर अटकी, चौथी बार बढ़ाई टेंडर की तारीख, अब 10 दिसंबर तक आवेदन
● नोएडा एलिवेटेड रोड: 38 दिन बाद भी नहीं बनी मरम्मत की योजना, एक लेन बंद होने से कई सेक्टरों में लग रहा जाम
● छात्रों को मिला नया होमवर्क, घर में तलाशेंगे 18 साल के नए वोटर, 1500 से अधिक स्कूलों को निर्देश
● जनगणना 2027: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहरवासियों से की स्व-गणना की अपील, 30 नवंबर तक ऑनलाइन भरें परिवार का ब्योरा
● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए प्राधिकरण ने तेज की कार्रवाई, 11 हॉटस्पॉट पर रहेगी विशेष निगरानी
● ग्रेटर नोएडा में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान, दुकानदारों पर 16 हजार रुपये का जुर्माना
● ग्रेटर नोएडा के बिसरख डूब क्षेत्र में चला प्राधिकरण का बुलडोजर, 12 हजार वर्ग मीटर जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
● ग्रेटर नोएडा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताए बीमारियों से बचाव के तरीके
किसानों की राजनीति में नई पार्टी की एंट्री, 7 राज्यों की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा किसान क्रांति दल
किसानों के अधिकारों और उनकी आर्थिक समस्याओं को लेकर अब एक नया राजनीतिक संगठन चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहा है।
- sakshi choudhary
- 28 Nov, 2026
किसानों के अधिकारों और उनकी आर्थिक समस्याओं को लेकर अब एक नया राजनीतिक संगठन चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहा है। भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने किसान क्रांति दल के गठन का ऐलान करते हुए उत्तर प्रदेश समेत सात राज्यों की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान केवल आश्वासन देने से नहीं होगा, बल्कि इसके लिए उन्हें सत्ता और नीतियां बनाने की प्रक्रिया में भागीदारी देनी होगी। पार्टी का कहना है कि उसकी राजनीति किसान, जवान, मजदूर, युवा और महिलाओं के अधिकारों पर केंद्रित रहेगी।
शनिवार को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-1 स्थित प्रेस क्लब ऑफ भारत में आयोजित प्रेस वार्ता में ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने देशभर के किसान, राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से किसान क्रांति दल के साथ जुड़ने की अपील की। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय संगठन प्रभारी केपी सिंह ठेनुआ को राष्ट्रीय चेहरा घोषित किया। साथ ही प्रत्याशियों की घोषणा नोएडा से शुरू करने की बात कही। उनके मुताबिक, पार्टी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर और गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों में सभी सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी जाति और धर्म से ऊपर उठकर किसानों और आम लोगों के मुद्दों को प्राथमिकता देगी।
राष्ट्रीय किसान आयोग और एमएसपी को बनाएगी प्रमुख मुद्दा
ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय किसान आयोग के गठन को पार्टी की प्रमुख मांग बताया। उन्होंने कहा कि आयोग में अनुभवी, ईमानदार और प्रगतिशील किसानों को अध्यक्ष एवं सदस्य बनाया जाना चाहिए, ताकि किसानों की समस्याओं पर प्रभावी तरीके से काम हो सके। इसके अलावा उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुरूप उत्पादन लागत का डेढ़ गुना निर्धारित करने की व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई।
बेटे की आत्महत्या का जिक्र कर भावुक हुए भानु प्रताप सिंह
प्रेस वार्ता के दौरान ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने अपने परिवार से जुड़ी एक दर्दनाक घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि आर्थिक संकट और कर्ज के बोझ से परेशान उनके आलू किसान बेटे ने वर्ष 2018 में आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि किसी दूसरे किसान परिवार को इस तरह की त्रासदी का सामना करना पड़े। उनके अनुसार, किसानों को आर्थिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन दिलाना ही उनके संघर्ष का प्रमुख उद्देश्य है।
भाजपा से समर्थन वापस लेने का किया ऐलान
ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि उनके संगठन ने वर्ष 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों तथा 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को समर्थन दिया था। हालांकि, उनके अनुसार राष्ट्रीय किसान आयोग के गठन की मांग पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अब भाजपा के साथ संवाद की गुंजाइश समाप्त हो चुकी है और किसान क्रांति दल के माध्यम से किसानों को राजनीतिक रूप से संगठित करने का प्रयास किया जाएगा। प्रेस वार्ता के अंत में उन्होंने 'जय जवान, जय किसान, देश महान' का नारा दिया।