Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● UP Weather: 48 घंटे में मजबूत होगा कम दबाव का क्षेत्र, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
● Noida News: हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, डूब क्षेत्र के घरों में घुसा पानी, प्रशासन अलर्ट
● अखिलेश यादव पर कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में बिसरख थाने में शिकायत, कार्रवाई की मांग
● ग्रेटर नोएडा में 6 साल की बच्ची हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, हल्दौनी गांव में मचा था हड़कंप
● ग्रेटर नोएडा के किसानों के लिए बड़ी खबर, मुआवजा दर में 55.5% की बढ़ोतरी
● यूपी चुनाव 2027 में महिला वोट बैंक क्यों अहम? सपा-भाजपा के दांव से समझिए पूरा सियासी गणित
● कानपुर प्लेन क्रैश: टेक-ऑफ के 20 मिनट बाद खेत में गिरा ट्रेनिंग विमान, दो की मौत
● 4 प्रतिशत आबादी के हक के लिए किसानों का निर्णायक संघर्ष, 2 सितंबर को प्राधिकरण तक पैदल मार्च
● नेपाल में त्रासदी: हिंडन से दूसरी राहत उड़ान रवाना, 37.5 टन मदद और दवाएं लेकर पहुंची भारतीय वायुसेना
● नोएडा में स्वाइन फ्लू और डेंगू का डबल अटैक, एक दिन में 20 नए केस
UP Weather: 48 घंटे में मजबूत होगा कम दबाव का क्षेत्र, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मानसून का असर अभी बना हुआ है और आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
- sakshi choudhary
- 29 Aug, 2026
उत्तर प्रदेश में मानसून का असर अभी बना हुआ है और आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र अब मजबूत हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है। इसके प्रभाव से रविवार को विंध्य क्षेत्र के सोनभद्र, चंदौली और मिर्जापुर समेत पूर्वी तराई के कुछ जिलों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने के संकेत हैं और एक सितंबर तक यहां भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, कम दबाव के क्षेत्र के आगे बढ़ने के साथ इसके आसपास के इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इसका सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश के विंध्य क्षेत्र और पूर्वी तराई वाले जिलों में देखने को मिल सकता है। मध्य उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। शनिवार को प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। लखीमपुर खीरी में सबसे अधिक 72.4 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा चित्रकूट में 65 मिमी, प्रयागराज में 61.2 मिमी, बरेली में 58.6 मिमी और कानपुर में 50 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम में बदलाव के चलते तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
राजधानी लखनऊ में शनिवार को सुबह से धूप-छांव का मौसम बना रहा और दोपहर बाद घने बादलों के साथ रुक-रुककर बूंदाबांदी हुई। शाम तक शहर में 6.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने रविवार को भी लखनऊ में बादल छाए रहने और धूप-छांव के बीच छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से मध्यांचल और लखनऊ में भी बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन सकती हैं। वहीं विंध्य और पूर्वी तराई के जिलों में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत अधिक रहने की संभावना है। लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट और प्रशासन की चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी गई है।