Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

UP: योगी आदित्यनाथ ने सड़क निर्माण में अनियमितताओं पर कड़ा रुख अपनाया, ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की दी चेतावनी

top-news

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क निर्माण में अनियमितताओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए अवर अभियंता (जेई) से लेकर मुख्य अभियंता तक सभी की जवाबदेही तय करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अनुबंध के नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार या फर्म को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, ठेके को दूसरे को सौंपने की प्रथा को अस्वीकार करने का निर्देश भी दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि सड़क निर्माण की योजना बनाते समय स्थानीय आवश्यकताओं का ध्यान रखा जाए। प्रत्येक परियोजना के लिए गुणवत्ता और समयबद्धता को प्राथमिकता दी जाए। सीएम ने विशेष रूप से धार्मिक स्थलों तक अच्छी सड़कों का प्रबंध करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सिख, बौद्ध, जैन, वाल्मीकि, रविदासी और कबीरपंथी जैसे सभी संप्रदायों के ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों को अच्छे मार्गों से जोड़ा जाए।सीएम ने बताया कि करीब 6000 किमी सड़कों के पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य होना है, जिसे एफडीआर तकनीक से पूरा किया जाएगा। बजट की कोई कमी नहीं होगी और कामों का थर्ड पार्टी ऑडिट भी कराया जाएगा ताकि गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *