Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Noida: छठ पर्व के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन, 6 से 8 नवंबर तक वाहनों के लिए बदलाव

top-news

छठ पर्व के दौरान वाहनों के दबाव को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 6 से 8 नवंबर तक कुछ प्रमुख सड़कों पर डायवर्जन लगाने का फैसला किया है। डीसीपी ट्रैफिक यमुना प्रसाद ने जानकारी दी कि नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे से कालिंदी कुंज की ओर जाने वाले वाहनों को अब सीधे डीएनडी और चिल्ला बॉर्डर की तरफ भेजा जाएगा। वहीं, हिंडन से सूरजपुर की तरफ आ रहे वाहन कच्ची सड़क से किसान चौक होते हुए भेजे जाएंगे।

इसके अतिरिक्त, नोएडा प्राधिकरण द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शहर के 16 प्रमुख स्थानों पर व्रति एकत्र होंगे, जहां विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी। कालिंदी कुंज पर भारी वाहनों के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी ताकि जाम की समस्या से बचा जा सके। ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें और छठ पर्व के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करें।