Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Noida: नोएडा में पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, दोनों घायल

top-news

नोएडा में पुलिस ने दो अलग-अलग मुठभेड़ों में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। फेज-1 थाना पुलिस ने मोबाइल लुटेरे साजिद को गिरफ्तार किया, जबकि फेज-2 थाना पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले गैंग के सदस्य राहुल को पकड़ा। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है और उनका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।

फेज-1 थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर साजिद को गिरफ्तार किया। साजिद पर नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद में 36 लूट के केस दर्ज हैं। पूर्व में नोएडा के सेक्टर-20 पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था, लेकिन जेल से बाहर आते ही उसने फिर से लूट की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया था। वहीं, फेज-2 थाना पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार किया, जो घरों में चोरी करने वाले गैंग का सदस्य था। राहुल के खिलाफ अलग-अलग थानों में छह से अधिक चोरी के केस दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों बदमाशों से पूछताछ की जा रही है और इनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।