Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Greater Noida: 152 परिषदीय स्कूलों में छात्र संख्या कम, मर्जिंग प्रक्रिया शुरू

top-news

गौतमबुद्धनगर जिले के चारों ब्लॉकों में स्थित करीब 152 परिषदीय स्कूलों में छात्र संख्या 50 या उससे कम होने के कारण मर्जिंग की प्रक्रिया शुरू की गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों को पास के स्कूलों में मर्ज करने का निर्णय लिया है। हालांकि, बेसिक शिक्षा की महानिदेशक कंचन वर्मा ने प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने की खबरों का खंडन किया है।

दनकौर और जेवर ब्लॉकों के स्कूलों में सबसे अधिक छात्र संख्या कम है। दनकौर में 58, जेवर में 40, दादरी में 39 और बिसरख में केवल 15 छात्र नामांकित हैं। शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि राज्य परियोजना कार्यालय को कम छात्र संख्या वाले स्कूलों की सूची भेजी गई है। पिछले कई वर्षों में छात्रों की संख्या में गिरावट आई है, जबकि स्कूल चलो अभियान का प्रभाव धरातल पर नहीं दिखा। सरकार की ओर से छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई गई है, जिससे इस सत्र में नामांकन में और गिरावट देखने को मिली है।