Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Noida: यूपी रेरा में अटके 370 भूखंड, दीवाली पर आवासीय योजना प्रभावित

top-news

प्राधिकरण ने दीवाली के मौके पर सेक्टर-24ए में 451 आवासीय भूखंडों की योजना शुरू की है। लेकिन 370 भूखंड यूपी रेरा के पंजीकरण में अटके होने के कारण योजना का हिस्सा नहीं बन सके हैं। इससे जमीन खरीदने की इच्छा रखने वाले लोगों को निराशा का सामना करना पड़ रहा है।

प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि यह योजना नोएडा एयरपोर्ट के निकट घर बनाने का सपना देखने वालों के लिए है। इसमें 120 से 260 वर्गमीटर के भूखंड शामिल हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर है और ड्रॉ 27 दिसंबर को होगा। हालांकि, पिछले आवासीय योजना में भी पंजीकरण संबंधी समस्याओं के कारण हजारों भूखंड योजना से बाहर रह गए थे, जिससे प्राधिकरण को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। यदि इस बार भी समस्या का समाधान नहीं होता है, तो योजना प्रभावित हो सकती है।