Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर
● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात
● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल
● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें
● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता
● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता
● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार
Noida: अशोक विहार सोसाइटी में आग लगने से मची अफरा-तफरी
- sakshi choudhary
- 03 Nov, 2024
शनिवार को शाम पांच बजे सेक्टर-50 स्थित अशोक विहार सोसाइटी के एक टावर की पांचवीं मंजिल पर आग लग गई। आग की लपटें उठने से सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। मेंटेनेंस टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई। सूचना पर चार दमकलों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, जब आग लगी, तब घर में कोई मौजूद नहीं था, क्योंकि परिवार मूवी देखने गया हुआ था। घर में जलते हुए एक दीये के कारण आग लगने की संभावना जताई जा रही है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें तेज लपटें और लोगों के चिल्लाने की आवाजें सुनाई दे रही हैं। हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।